Vivo का S2 FE हुआ लॉन्च.. मिलेगी 10000mAh की बैटरी और 32MP का सेल्फ़ी कैमरा
Vivo ने इंडिया में अपने Vivo S2 FE को लॉन्च कर दिया है।
इस फोन में एक धमाकेदार 10000mAh की बैटरी मिलती है।
Vivo के इस फोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है।
Vivo के नए फोन की इंडिया में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। Vivo ने अपने Vivo S2 FE को 10000mAh की दमदार बैटरी पर लॉन्च कर दिया है। इतनी बड़ी बैटरी ही विवो के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इस बैटरी के साथ इंडिया के बाजार में इस फोन की सीधी टक्कर Realme P4 Power से होने वाली है। इसमें भी एक 10001mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसके अलावा फोन में एक 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में Dimensity 7300e प्रोसेसर और एक 50MP का मेन कम्मेरा मौजूद है। फोन को कंपनी ने दो अलग अलग RAM variants और तीन कलर में लॉन्च किया है। आइए इसकी सबसे बड़ी खासियत जानते हैं।
Survey10000mAh बैटरी है Vivo S2 FE की खासियत
Vivo S2 FE में 10000mAh की बैटरी मिलती है, हालांकि, इसकी rated capacity 9800mAh है। फोन 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ इस फोन को कंपनी ने Zen White के अलावा Titan Black तथा Stellar Green कलर में लॉन्च किया है, दोनों कलर वैरिएन्ट अलग अलग वजन में आते हैं, इसके अलावा फोन में आपको IP68 और IP69 रेटिंग मिलती हैं।
6.83-inch AMOLED डिस्प्ले और Dimensity प्रोसेसर से लैस है फोन
Vivo S2 FE में 6.83-इंच की AMOLED display मिलती है जो 2800 × 1260 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है, स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। P3 wide colour gamut और 2000 nits HBM brightness का सपोर्ट भी इस डिस्प्ले पर कंपनी की ओर से दिया जा रहा हा।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर को रखा है, जो 6nm प्रोसेसर पर बना है। Vivo S2 FE को 6GB RAM + 128GB storage और 8GB RAM + 128GB storage options में पेश किया गया है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 storage मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
50MP कैमरा और 32MP सेल्फ़ी कैमरा
फोन से जबरदस्त फोटो क्लिक करने के लिए और शानदार वीडियो बनाने के लिए इसमें एक 50MP main camera के साथ साथ 2MP का अन्य कैमरा भी मिलता है, इसके अलावा फोन में एक 32MP सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है, इस कैमरा के साथ यूजर्स Night, Portrait, High Resolution, Pro, Food, Snapshot और Dual View जैसे कई camera modes का भी लाभ ले सकते हैं।
Vivo S2 FE का इंडिया प्राइस
भारत में Vivo S2 FE की शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। इसके 6GB + 128GB variant की कीमत 38,999 रुपये है। और 8GB + 128GB variant की कीमत 42,999 रुपये है। फोन की सेल 20 अक्टूबर से होने वाली है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
