Vivo V80 ने इंडिया में मारी धमाकेदार एंट्री, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और ZEISS कैमरा से लैस

HIGHLIGHTS

Vivo ने इंडिया के बाजार में अपने Fold के साथ साथ Vivo V80 को भी लॉन्च कर दिया है।

Vivo V80 में एक 7200mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo V80 को कंपनी की ओर से ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया है।

Vivo V80 ने इंडिया में मारी धमाकेदार एंट्री, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और ZEISS कैमरा से लैस

Vivo ने आज अपना नया स्मार्टफोन Vivo V80 इंडिया के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के स्पेक्स को अगर देखा जाए तो यह दमदार नजर या रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में रहे इस फोन को आखिरकार इंडिया में एंट्री मिली है और सबसे दमदार फीचर्स के साथ मिली है। इस फोन में एक बड़ी 7200mAh की बैटरी मिलती है, फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले के अलावा ZEISS कैमरा सेटअप मिलता है। यही इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट भी हैं। इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि नए Vivo V80 को कंपनी Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लेकर आई है, इसमें एंड्रॉयड 17 के सपोर्ट के साथ साथ OriginOS 7 की स्किन मिलती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo V80 में मिलती है एक दमदार डिस्प्ले

Vivo V80 में 6.59-इंच की एक AMOLED डिस्प्ले मिलती है, यह 2750 × 1260 पिक्सेल रेजोल्यूशन के साथ आती है, इसके अलावा इसमें 144Hz तक refresh rate सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले पर 5000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है, इसके अलावा इसमें HBM brightness 1800 nits के आसपास की है और फोन का display P3 wide color gamut भी सपोर्ट करता है।

Performance के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 Mobile Platform का सपोर्ट मिलता है। यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। फोन में 8GB RAM और 128GB UFS 3.1 स्टॉरिज मिलती है, इसके अलावा इसमें आपको 16GB तक expandable RAM का सपोर्ट मिलता है।

7200mAh बैटरी से लैस है फोन

Vivo V80 की एक बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बैटरी है। इसके साथ 90W fast charging का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसे IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है। Vivo V80 Stellar Black, Horizon Blue और Sunrise Anthem colour ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

कैमरा ZEISS कैमरा से लैस है विवो का फोन

फोटोग्राफी को देखा जाए तो Vivo V80 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS के साथ 50MP ZEISS मेन कैमरा मिलता है, इसके अलावा इस फोन में एक OIS वाला 50MP ZEISS Night Telephoto camera भी है, साथ ही साथ इसमें एक 8MP ZEISS ultra-wide angle camera भी मिलता है। कुलमिलाकर ऐसा कह सकते हैं कि फोन में एक दमदार कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में आपको autofocus वाला 50MP ZEISS Group Selfie Camera मिलता है। दोनों ही कैमरा के साथ आपको 4K video recording का सपोर्ट मिलता है।

Vivo V80 का इंडिया प्राइस क्या है?

भारत में Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है। यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 128GB मॉडल का है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 256GB मॉडल को कंपनी ने 69,999 रुपये है। इसके अलावा फोन के 8GB रैम और 512GB स्टॉरिज मॉडल को 79,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। इस फोन की प्री-ऑर्डर भी आज से शुरू है, और सले 13 अक्टूबर को है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile