Vivo S2 FE vs Oppo F35 5G: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo S2 FE vs Oppo F35 5G: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Vivo और Oppo दोनों ने मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपने नए मॉडल पेश किए हैं। Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। वहीं Oppo F35 5G में 120Hz AMOLED स्क्रीन, Dimensity 6360 Max प्रोसेसर और 8,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन 50 मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे के साथ आते हैं जबकि फ्रंट कैमरों का रेज़ोल्यूशन अलग है। कीमत में दोनों के बीच अंतर नहीं है। ऐसे में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि फीचर्स के लिहाज से दोनों में से कौन बेहतर साबित होता है, इसीलिए आज हम इन दोनों नए नवेले स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और कीमत की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo S2 FE vs Oppo F35 5G

डिजाइन और डिस्प्ले

Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED Q10+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 449ppi पिक्सल डेंसिटी और HBM में 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Stellar Green, Titan Black और Zen White कलर में आता है। इसका वजन करीब 225 ग्राम और मोटाई 8.69mm है। डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

वहीं Oppo F35 5G में 6.57 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2372 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 397ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट मिलता है। फोन Mist Pink, Titanium Grey और Wave Blue कलर में उपलब्ध है। इसका वजन करीब 205 ग्राम और मोटाई 8.8mm है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है।

Vivo S2 FE with massive 10000mAh battery MediaTek Dimensity 7300e chipset launched in India Price sale Specs

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo S2 FE में 6nm MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी दिया गया है, जो हीट मैनेजमेंट में मदद करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित Vivo के OriginOS 6 पर चलता है।

Oppo F35 5G में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ARM Mali GPU के साथ LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16.5 पर चलता है।

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo S2 FE में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी बोकेह कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo F35 5G में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ आता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है। फोन 2.5K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

बैटरी के मामले में Vivo S2 FE में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन एक बार चार्ज करने पर 68 घंटे तक कॉलिंग और 30 घंटे तक TikTok प्लेबैक दे सकता है।

Oppo F35 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी Vivo S2 FE में बैटरी क्षमता ज्यादा है, जबकि Oppo F35 5G में चार्जिंग स्पीड ज्यादा है।

भारत में कीमत

Vivo S2 FE के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं 8GB+128GB वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। फोन की बिक्री 20 अक्टूबर से Flipkart, Amazon, Vivo India वेबसाइट और अन्य रिटेल चैनलों के जरिए शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक या 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस, 100GB Google One स्टोरेज और V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Oppo F35 5G की कीमत भी 6GB+128GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB+128GB मॉडल की कीमत 42,999 रुपये है। कंपनी ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस दे रही है।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 5G vs Motorola Signature 5G: इंडिया प्राइस, कैमरा, बैटरी और स्पेक्स की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile