Vivo V80 5G vs Motorola Signature 5G: इंडिया प्राइस, कैमरा, बैटरी और स्पेक्स की तुलना
Vivo की ओर से इंडिया के बाजार में Vivo V80 5G को लॉन्च कर दिया गया है।
Vivo के इस फोन में 50MP का ZEISS कैमरा सेटअप मिलता है।
Vivo V80 को टक्कर देने के लिए बाजार में पहले से ही Motorola Signature मौजूद है।
करीब 60,000 रुपये के बजट में Vivo की ओर से Vivo V80 को लॉन्च कर दिया गया है, और इसी प्राइस के आसपास Motorola का भी Motorola Signature आता है। इस प्राइस ब्रैकेट में दोनों ही फोन्स आमने सामने खड़े हैं। Vivo V80 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये है, जबकि Motorola Signature को कुछ समय पहले कंपनी ने 59,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया था। मजेदार बात यह है कि Vivo जहां 7,200mAh की बड़ी बैटरी और ZEISS कैमरा के साथ आता है, वहीं Motorola के फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के अलावा 165Hz LTPO डिस्प्ले के साथ साथ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इन दोनों ही फोन्स के इंडिया प्राइस से लेकर इनकी बैटरी, कैमरा और डिजाइन आदि की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ मौजूद है।
SurveyVivo V80 vs Motorola Signature: क्या है दोनों का इंडिया प्राइस?
Vivo V80 का 8GB + 128GB वैरिएन्ट को कंपनी ने 62,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया है, इसके अलावा इस फोन के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 69,999 रुपये के आसपास है। और 8GB + 512GB वैरिएन्ट की कीमत को देखा जाए तो यह 79,999 रुपये है। दूसरी ओर Motorola Signature का 12GB + 256GB मॉडल ही 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फोन के 16GB + 512GB वैरिएन्ट की कीमत 64,999 रुपये के आसपास थी, और 16GB + 1TB मॉडल को कंपनी ने 69,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब यहाँ आप चाहे प्राइस देख लो या रैम और स्टॉरिज मॉडल सभी मामलों में आपको मोटोरोला का फोन ज्यादा बेहतर और किफायती दिख रहा होगा।
Vivo V80 vs Motorola Signature: डिस्प्ले की तुलना में कौन आगे?
Vivo V80 में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 1260 x 2750 पिक्सेल रेजोल्यूशन के सात आती है। इस डिस्प्ले पर कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट दी है, इसके अलावा इस फोन की डिस्प्ले पर 5000 निट्स की ब्राइटनेस मिल रही है, इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि फोन की डिस्प्ले काफी ब्राइट होने वाली है, सूरज की तेज धूप में भी यह आपको आसानी से नजर आने वाली है।
Motorola Signature को देखा जाए तो यह फोन भी एक बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में एक बड़ा 6.8-इंच का Super HD LTPO Extreme AMOLED पैनल मिलता है। 1264 x 2780 पिक्सेल रेजोल्यूशन से लैस है। इसके अलावा डिस्प्ले पर 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 6200 निट्स है। इसमें Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है।
Vivo V80 vs Motorola Signature: Performance की तुलना
Vivo V80 को कंपनी ने Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है, यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और मैक्सिमम 512GB UFS 3.1 स्टॉरिज मिलती है। Motorola Signature को अगर देखा जाए तो यह कंपनी का प्रीमियम फोन है, और इसे कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था, यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर निर्मित है। इस फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरगे मिलती है।
Vivo V80 vs Motorola Signature: कैमरा की तुलना में किसका पलड़ा भारी
Vivo V80 में जो कैमरा मिलता है वह ZEISS से tuned है। फोन में एक 50MP मेन कैमरा मिलता है, जो OIS से लैस है। इस फोन में एक 50MP का ZEISS मेन कैमरा मिलता है, यह OIS से लैस है। इसके अलावा इस फोन में 50MP ZEISS Night Telephoto camera भी मिलता है, जो OIS से लैस है। फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस भी मिल रहा है। फोन के फ्रन्ट पर कंपनी ने एक दमदार सेल्फ़ी कैमरा भी दिया है। दूसरी ओर, Motorola Signature को देखा जाए तो इस फोन में भी एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, यह तीनों ही सेन्सर आपको 50MP का मिलते हैं। फोन में एक 50MP मेन कैमरा OIS के साथ मिल रहा है इसके अलावा फोन में एक, 50MP ultrawide और 50MP Sony LYT 600 periscope telephoto camera मिलता है, Selfie के लिए भी 50MP Sony LYT 500 camera मिलता है।
Vivo V80 vs Motorola Signature: भयंकर बैटरी की तुलना
Vivo V80 में 7,200mAh बैटरी के साथ आता है, यह 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है। वहीं, Motorola Signature में 5,200mAh silicon-carbon battery मिलती है। इसमें भी 90W wired charging है, लेकिन इसके साथ 50W wireless charging, 10W wireless reverse और 5W wired reverse charging support भी मिलती है।
Vivo V80 vs Motorola Signature: Software और durability की तुलना
Vivo V80 Android 17-based OriginOS 7 पर चलता है, जबकि Motorola Signature Android 16 के साथ Hello UI पर आता है। दोनों phones को IP68 + IP69 rating मिली हुई है। Motorola Signature इसके अलावा MIL-STD 810H certification और Gorilla Glass Victus 2 protection भी देता है।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
