Airtel का जबरदस्त फेस्टिव ऑफर? अब फ्री में मिलेगी ये वाली सेवा.. सुनकर झूम उठे ग्राहक

HIGHLIGHTS

Airtel की ओर से फेस्टिव सीजन से पहले एक बेहतरीन घोषणा की गई है।

Airtel ने अपने सभी Postpaid Plans के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग देने की बात कही है।

इन प्लांस के साथ इस सेवा के अलावा क्या क्या मिलने वाला है, यहाँ जानें।

Airtel का जबरदस्त फेस्टिव ऑफर? अब फ्री में मिलेगी ये वाली सेवा.. सुनकर झूम उठे ग्राहक

Airtel की ओर से सभी Postpaid Plans के साथ International Roaming देने की घोषणा की है। यह सेवा सभी प्लांस के साथ फ्री में दी जाने वाली है। इस सुविधा के साथ जो भी ग्राहक इंटरनेशनल रोमिंग के लिए अभी तक जो खर्च करते थे, उन्हें अब यह करने की जरूरत नहीं है। इसी कारण इस सुविधा को कंपनी की ओर से फेस्टिव तोहफे की तरह देखा जा रहा है। यह सेवा फ्री में ग्राहकों मिलने वाली है, इससे उन्हें बड़ा फायदा होगा, असल में, उन सभी ग्राहकों को विदेश यात्रा करते हैं, एयरटेल के साथ अब डेटा पैक को अलग से खरीदने के साथ SMS Pack को भी खरीदने की जरूरत नहीं है। यह सेवा/सुविधा सब ही Pospaid Family Plans के साथ दी जा रही है। आइए जानते हैं कि Airtel इसके अलावा अपने ग्राहकों को क्या क्या दे रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Airtel Plans के साथ फ्री मिल रही इंटरनेशनल रोमिंग की सुविधा

जानकारी के लिए बताते चलते हैं कि सभी नए Postpaid Plans के साथ एक साल के लिए सभी सिम पर एक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप फ्री में मिलने वाली है। एयरटेल की ओर से इस बात की घोषणा आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। यह सुविधा सभी Indivisual और Family Plans के साथ 8 अक्टूबर से मिलना शुरू हो जाने वाली है। इस सेवा के लिए सभी को अलग अलग एनरोल करने की जरूरत नहीं है, इस सेवा में फ्री बेनेफिट अपने आप से सभी को मिलने वाले हैं।

अन्य ऑफर जो ग्राहकों को मिलेंगे

यहाँ यह भी बता देते हैं कि इस रोमिंग पैक के साथ 5GB मोबाईल डेटा के साथ साथ 60 मिनट की कॉलिंग के अलावा 25 आउटगोइंग SMS और Free Incoming SMS का लाभ भी मिलने वाला है। यह बेनेफिट केवल और केवल 5 दिनों के लिए ही मान्य होने वाले हैं। एयरटेल की ओर से यह भी कहा गया है कि ग्राहक इस पैक को उसी समय शुरू कर सकते हैं, जब उन्हें इसकी जरूरत है।

Airtel के कुछ सबसे दमदार प्लांस

Airtel के नए Postpaid Plans की कीमत 499 रुपये महीने से शुरू होती है। इसके अलावा अगर आप Family Plan लेना चाहते हैं तो या आपको 749 रुपये से मिल जाने वाले हैं, इसमें आपको 2 सिम का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी के पास 1049 रुपये और 1249 रुपये की कीमत वाले प्लान भी हैं, जिनमें 3-4 Family के लोगों को जोड़ा जा सकता है। इसके बाद अगर आप 4-5 सिम को चलाना चाहते हैं तो आपके पास 1449 रुपये और 1799 रुपये Family Plans भी मौजूद हैं। इन सभी प्लांस में एक साल में एक सिम पर एक ट्रिप फ्री में दी जा रही है, जिसमें आप इस फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vivo V80 vs Vivo V70: नए और पुराने फोन के बीच इंडिया प्राइस, स्पेक्स और कैमरा-बैटरी की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile