बिना बिजली के जितना चाहे चलाएं Air Cooler.. नोट कर लें ये वाला जुगाड़

HIGHLIGHTS

क्या आप बिजली का बिल कम करने और कूलर को निरंतर चलाने का जुगाड़ ढूंढ रहे हैं?

आपको एक अच्छे सोलर पैनल को खरीद लेना चाहिए।

हालांकि, आपको कूलर को सही प्रकार से चलाने के लिए कितने वाट का सोलर पैनल चाहिए, आइए जानें।

बिना बिजली के जितना चाहे चलाएं Air Cooler.. नोट कर लें ये वाला जुगाड़

उत्तर भारत के साथ साथ देशभर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि, जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे वैसे बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में AC के साथ साथ कूलर और पंखे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में जब आप निरंतर कूलर, AC और पंखे का इस्तेमाल करते हैं तो बिजली की खपत बढ़ना तय है। अब ऐसे में अगर आप बिजली की खपत को कम करना चाहते हैं तो आपको एक बढ़िया ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए जो आपके लिए इस काम को बढ़ती और भीषण गर्मी में कर सके। अगर आप सोलर पैनल खरीदने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि गर्मी में यह सही प्रकार से काम करने वाला है तो आपको यह भी जानना जरूरी है कि कूलर आदि को चलाने के लिए आपको कितने वाट का सोलर पैनल चाहिए होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कितनी बिजली खपत करता है आपका कूलर?

आपको सबसे पहले यह समझना चाहिए कि आपका कूलर कितनी बिजली की खपत करता है। अगर आमतौर पर देखा जाए तो छोटे रूम कूलर 100 से 150 वाट तक बिजली की खपत करते हैं। हालांकि, अगर बड़े कूलर्स को देखा जाए तो इनकी खपत 200 से 300 वाट के आसपास तक चली जाती है। हालांकि, अगर आप कूलर के साथ साथ पंखा और लाइट आदि का इस्तेमाल भी कर रहे हैं और घर के अन्य उपकरण आदि भी चला रहे हैं तो खपत ज्यादा हो सकती है।

कितने वाट का सोलर पैनल सही रहेगा?

अब आपको यह समझना चाहिए कि आखिर आपको कितने वाट के सोलर पैनल को खरीदना चाहिए। अगर आपके कूलर की खपत उदाहरण के लिए 150-200 वाट के आसपास है तो आपको लगभग लगभग 300-400 वाट के सोलर पैनल को खरीदना चाहिए। हालांकि, अगर आप घर का ज्यादा से ज्यादा सामान इस्तेमाल करते हैं तो आपको 500 वाट या उससे ज्यादा की क्षमता वाला सोलर पैनल खरीदना चाहिए। एक्सपर्ट भी कुछ ऐसा ही कहते हैं। ऐसा करके आप बिजली के बिल को बेहद ज्यादा कम कर सकते हैं। अब जब बिजली की खपत ही कम हो जाएगी तो जाहिर तौर पर आपकी टेंशन भी कम हो जाएगी।

अब जब आपके घर में सोलर पैनल कितने वाट का लगना चाहिए, इसकी जानकारी आपको मिल चुकी है तो आइए जानते हैं कि आखिर इसके अलावा आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बैटरी पर भी ध्यान दें

सोलर सिस्टम में केवल और केवल पैनल ही नहीं होता है। इसमें आपको एक बैटरी भी मिलती है, ऐसे में आपको पैनल के साथ साथ बैटरी और इंवर्टर क्षमता का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सीधे दिन में ही कूलर चला रहे हैं तो काम क्षमता के साथ आने वाले सिस्टम से भी काम चल सकता है, लेकिन अगर आप रात में कूलर को चलाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अच्छी बैटरी भी लगवानी चाहिए, जो आपको लंबे समय तक बैकअप दे सके।

ऐसे में अगर आप एक सही पैनल ऑप्शन का चुनाव करते हैं तो आपका बिजली का बिल कम हो जाने वाला है। इसी कारण कुछ बातों का ध्यान रखकर आप बिजली के बिल को कम कर सकते हैं और लगातार कूलर की हवा भी ले सकते हैं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी को दूर भगा देंगे..ये 5 तगड़े हाई-कैपेसिटी एयर कूलर्स, कम है प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile