2 दिन से बाथरूम में तड़प था बुजर्ग, मसीहा बन गया Apple Siri, कमाल के फीचर से बचा ली जान

2 दिन से बाथरूम में तड़प था बुजर्ग, मसीहा बन गया Apple Siri, कमाल के फीचर से बचा ली जान

Apple अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. अभी तक कई बार आपने खबर पढ़ी होगी कि Apple Watch की वजह से यूजर की जान बच गई. अब एक और जान बचाने का मामला सामने आया है. इस बार Apple Watch नहीं बल्कि वॉयस असिस्टेंट Siri की वजह से एक शख्स की जान बची है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यानी इस बार Apple Siri किसी की जान बचाने में काम आया है. रिपोर्ट के अनुसार, मामला फ्लोरिडा का है. एक बुजुर्ग ने Apple के वॉयस असिस्टेंट Siri को जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया है. स्ट्रोक आने के बाद लगभग दो दिन से वे अकेले घर में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे थे. Siri ने उसे अपनी बेटी से जुड़ने में मदद की. जिसके बाद फिर इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर फोन करके उनको मदद पहुंचाई गई. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

बेटी से कनेक्ट होने में मिली मदद

Siri ने फ्लोरिडा के 70 वर्षीय डैनियल वैलेयर को वॉयस प्रॉप्ट के जरिए अपनी बेटी से जुड़ने में मदद की. स्थानीय न्यूज आउटलेट WSVN के अनुसार, वैलेयर को स्ट्रोक आया और वह बाथरूम के फर्श पर गिर गए. वह हिलने-डुलने में असमर्थ थे और दूसरे कमरे में रेंगने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: लाना था कम कीमत वाला Voice-SMS ओनली प्लान..Jio, Airtel और Vi ने तो कर दिया ‘बड़ा खेल’, TRAI का आदेश भी नहीं आया काम!

Siri को दिया धन्यवाद

रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 48 घंटे बाथरूम के फर्श पर लेटे हुए बिताए. बाद में वे लिविंग रूम में रेंगने की हिम्मत जुटाई और अपने फोन के पास पहुंचे. इसके बाद उन्होंने Siri को अपनी बेटी को फोन करने के लिए कहा. जिसने फिर इमरजेंसी सर्विस से संपर्क किया. डैनियल वैलेयर ने बताया कि उन्होंने कहा कि सिरी विक्टोरिया वैलेयर (उनकी बेटी) को फोन करो, फिर उसने कॉल कर दिया.

उन्होंने बताया कि अगर केवल लैंडलाइन कनेक्शन होता तो वह शायद कॉल नहीं कर पाते. उन्होंने माना अगर सिरी नहीं होता तो शायद वे आज जीवित नहीं होते. आपको बता दें कि Apple ने अपने सभी प्रोडक्ट्स में Siri को इंटीग्रेट किया है. इससे यूजर्स केवल एक सिंपल कमांड से वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं.

कंपनी ने हाल ही में कमांड को भी अपडेट किया है. इससे यूजर्स सिर्फ “Hey” कहकर Siri को एक्टिवेट कर सकते हैं. यूजर्स सेटिंग्स में जाकर Siri फिर Apple इंटेलिजेंस और Siri सेटिंग में जाकर Siri या Hey Siri पर टैप करके भी सेटिंग्स बदल सकते हैं. Siri को ज्यादा बातचीत के लायक बनाने के लिए, Apple ने Siri का एक रीवैम्प्ड वर्जन भी पेश किया है.

यह भी पढ़ें: धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है बड़ा एस्टेरॉयड, टकराने की संभावना हुई दोगुनी, मचा सकता है भारी तबाही

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile