SBI ने अपने करोड़ो ग्राहकों किया सूचित, नहीं किया ये काम तो पड़ सकता है पछताना

Highlights

Aadhaar को PAN से लिंक करने के लिए SBI ने किया अलर्ट जारी

31 मार्च से पहले PAN को करना होगा आधार से लिंक

SBI ने अपने ग्राहकों को किया सूचित

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने बैंक अकाउंट होल्डर्स (bank account holders) के लिए एक अलर्ट जारी किया है। बैंक ने कहा कि बैंकिंग सर्विस (banking service) चालू रखने के लिए ग्राहकों को पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड से आधार को लिंक नहीं किया है तो आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपना काम कर सकते हैं।

एसबीआई (SBI) ने पिछले महीने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अलर्ट जारी किया था जिसमें बताया गया था कि अगर आप अपने बैंक अकाउंट (bank account) को बिना असुविधा के उपयोग करना चाहते हैं अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें।

बताते चलें कि केंद्र अरकर ने COVID को देखते हुए पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से जोड़ने की समय सीमा 30 सितंबर 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2022 कर दी थी। SBI ने इससे पहले भी ट्वीट कर कहा था कि ग्राहक असुविधा से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने आधार को PAN से लिंक कराएं।  

PAN को आधार से ऐसे करें लिंक (link PAN with Aadhaar)

  • इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वैबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना होगा।
  • अब आपको बाईं ओर दिए गए लिंक आधार (Link Aadhaar) विकल्प पर जाना है।
  • अब यहां एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको PAN, आधार और आधार में जो आपका नाम है वो लिखना होगा।
  • इसके बाद अगर आपके आधार कार्ड पर केवल जन्म का साल है तो ‘I have only year of birth in aadhaar card' के बॉक्स को तिक करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दाल कर OTP डालना होगा।
  • अब लिंक आधार के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पैन (PAN) आधार (Aadhaar) से लिंक हो जाएगा।

आधार को पैन से लिंक करने का दूसरा तरीका (2nd way to link PAN with Aadhaar)

  • पैन और आधार (link PAN and Aadhaar) को एसएमएस (SMS) के ज़रिए भी लिंक किया जा सकता है।
  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर आपको UIDPAN<12 अंकों का Aadhaar><10 अंकों का पैन PAN>  टाइप करना होगा।
  • इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें और आपका काम हो जाएगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles