Digit.in

TECNO POVA 5G कल भारत में होगा लॉन्च, ये है डिवाइस की अनुमानित कीमत, स्पेक्स और फीचर्स

Highlights

TECNO POVA 5G कल भारत में होगा लॉन्च

कंपनी का पहला 5G होगा POVA 5G

मीडियाटेक डिमेन्सिटी 900 चिपसेट द्वारा संचालित होगा POVA 5G

TECNO POVA 5G कल भारत में होगा लॉन्च, ये है डिवाइस की अनुमानित कीमत, स्पेक्स और फीचर्स

Tecno ने भारत में TECNO POVA 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। अब डिवाइस को कल भारत में लॉन्च किया जाना है। स्मार्टफोन कंपनी ने ट्विटर हैंडल से कल के लॉन्च की पुष्टि दी थी। Tecno Pova 5G को दिसंबर 2021 नाइजेरिया में लॉन्च किया जा चुका है और डिवाइस में 120Hz डिस्प्ले मिलेगी और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को शामिल किया जाएगा। चलिए जानते हैं कंपनी के पहला 5G स्मार्टफोन के बारे में…

tecno pova 5g

TECNO POVA 5G Specs

फोन को पहले ही नाइज़ीरिया में पेश किया जा चुका है। डिवाइस में 6.9 इंच की FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 900 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे LPDDR5 रैम व UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

डिवाइस में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकंडरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल है। डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 (Android 11) पर आधारित HiOS 8 पर काम करता है।

हैंडसेट 6,000mAh की बैटरी के साथ आया है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। नाइज़ीरिया में डिवाइस 8GB + 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है। अभी देखना होगा कि भारत में इसे कितने वेरिएंट में लाया जाएगा। उम्मीद है कि, डिवाइस की कीमत Rs 18000 से Rs 20000 के बीच होगी।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles