Oppo Reno 7 Pro 5G की पहली सेल आज रात से हो रही है शुरू, इन कार्ड्स पर मिलेंगे ऑफर

Oppo Reno 7 Pro 5G की पहली सेल आज रात से हो रही है शुरू, इन कार्ड्स पर मिलेंगे ऑफर
HIGHLIGHTS

Oppo Reno 7 Pro 5G की पहली सेल आज रात हो रही है शुरू

इन बैंक कार्ड के साथ डिस्काउंट पर मिलेगा Oppo Reno 7 Pro 5G

Flipkart पर सेल किया जाएगा Oppo Reno 7 Pro 5G

Oppo Reno 7 Pro 5G को आज रात से पहली दफा सेल पर लाया जाएगा। नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च हुआ। इस डिवाइस के साथ ही वनीला Oppo Reno 7 5G को भी पेश किया गया था। Oppo की इस नई जनरेशन में 6.5 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। Oppo Reno 7 Pro 5G मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1200-Max SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB रैम का साथ दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Jio का किफ़ायती लैपटॉप JioBook Window 10 पर करेगा काम, इस साल के आखिर तक हो सकता है लॉन्च

Oppo Reno 7 Pro 5G की कीमत और सेल ऑफर

Oppo Reno 7 Pro 5G के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 39,999 होगी। Oppo का यह स्मार्टफोन स्टारलाइट ब्लैक और स्टाररेल्स ब्लू कलर में आता है। डिवाइस की पहली सेल फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर रात 12am से शुरू होगी। फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर डिवाइस को Rs 6,667 की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई (EMI) के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Axis Bank, Bank of Baroda, और Standard Chartered Bank के कार्ड से डिवाइस को खरीदने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां से खरीदें

Oppo Reno 7 Pro 5G को ओप्पो की आधिकारिक वैबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। डिवाइस को Axis Bank, Bank of Baroda, Standard Chartered Bank, और Yes Bank के कार्ड से 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, Bajaj Finserv के साथ भी डिवाइस को खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 7 Pro 5G के स्पेक्स (Oppo Reno 7 Pro 5G Specs)

रेनो (Reno) 7 प्रो (Pro) 5G में 6.55-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 920nits तक की पीक ब्राइटनेस है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और एक अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। 

यह भी पढ़ें: Redmi ने K50 सीरीज़ के लॉन्च से पहले शुरू किया Redmi K40 series को डीलिस्ट करना

इसमें पंच-होल के अंदर फ्रंट कैमरा भी है और यह 32MP सेंसर है। बैक पर आपको एक 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का 119° का अल्ट्रावाइड शूटर और 2MP का मैक्रो स्नैपर नजर आएगा। फोन मेन कैमरे से 4K30fps तक वीडियोग्राफी को भी सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें: Jio के Rs 149 और Rs 179 वाले प्लान में वैधता और बेनिफ़िट के मामले में है इतना फर्क…

फोन में सॉफ्टवेयर UI Android 11 पर आधारित ColorOS 12 है। यह डाइमेंसिटी 1200 मैक्स चिपसेट पर काम करता है। इसके अलावा इसमें 12GB LPDDR4x रैम, 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के कॉम्बो हैं। फोन में एक 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo