सैमसंग ने 5G के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चा

HIGHLIGHTS

सैमसंग ने कहा कि बैठक में साझेदारों ने 5G के व्यावसायीकरण के लिए अंतिम प्रौद्यौगिकियों की पुष्टि की है।

सैमसंग ने 5G के व्यावसायीकरण पर साझेदारों से की चर्चा

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स को. ने सोमवार को तीसरी पीढ़ी की परियोजनाओं (3जीपीपी) पर साझेदारों के साथ चर्चा की मेजबानी की, जिसमें कंपनी के व्यापारिक साझेदारों के प्रतिनिधियों ने पांचवीं पीढ़ी (5G) नेटवर्क के व्यावसायीकरण पर अपने विचारों को साझा किया। इस बैठक में दक्षिण कोरिया के तीन मोबाइल कैरियर्स – एस के टेलीकॉम को., केटी कॉर्प, और एलजी यूप्लस कॉर्प के अधिकारियों के साथ अंतराष्ट्रीय भागीदारों जैसे वेरिजॉन वायरलेस, एटीएंडटी और एनटीटी डोकोमो के अधिकारी शामिल हुए। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कंपनी ने कहा, "सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा विकसित किए गए नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों में से एक पहला 5G स्टैंडर्ड इस 3जीपीपी सम्मेलन में पूरा कर लिया गया।"

बयान में आगे कहा गया, "यह आगामी चौथी औद्योगिक क्रांति के बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करने के लिए 5G संचार के व्यावसायीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।" सैमसंग ने कहा कि बैठक में साझेदारों ने 5G के व्यावसायीकरण के लिए अंतिम प्रौद्यौगिकियों की पुष्टि की है।

Indo-Asian News Service View Full Profile