AI के आगे बढ़ते जाने से सुरक्षा का खतरा चरम पर! देखें क्या है Sam Altman का प्लान

AI के आगे बढ़ते जाने से सुरक्षा का खतरा चरम पर! देखें क्या है Sam Altman का प्लान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास और उसकी अनियंत्रित रफ्तार को लेकर ग्लोबल टेक जगत में छिड़ी बहस अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच चुकी है। एंथ्रोपिक (Anthropic) के पूर्व रिसर्चर जैकब कॉक्सन (Jacob Coxon) द्वारा हाल ही में एआई को मानवता के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बताए जाने के बाद, दुनिया भर के टॉप रिसर्चर्स और टेक लीडर्स इस पर एकजुट होते दिख रहे हैं। एलन मस्क और सत्या नडेला जैसे दिग्गजों के बाद अब ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने भी फ्रंटियर एआई की बेलगाम रफ्तार पर ब्रेक लगाने और कड़े सुरक्षा स्टैन्डर्ड तय करने की पुरजोर वकालत की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए अपने एक बयान में ऑल्टमैन ने साफ किया कि दुनिया यह भरोसा पाने की हकदार है कि फ्रंटियर एआई लैब्स पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Sam Altman ने असल में क्या?

सैम ऑल्टमैन ने साफ शब्दों में एक ऐसे फेडरल कानून (Federal Law) का सुपोर्ट किया है जो फ्रंटियर लेवल पर काम करने वाले सभी एआई मॉडल्स के लिए एक समान और अनिवार्य सुरक्षा नियम तय करे। ऑल्टमैन का मानना है कि इसके खतरों से निपटने और इंसानी समाज को इसके अधिकतम फायदे पहुंचाने के लिए पूरी इंडस्ट्री में एक जैसे नियम होना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा स्टैन्डर्ड को लागू करने के लिए कंपनियों को किसी सरकारी कानून या एंटी-ट्रस्ट छूट के इंतजार में हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठना चाहिए, बल्कि लैब्स को तुरंत अपने लेवल पर Self-Regulation शुरू कर देना चाहिए।

सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बेहद जरूरी

ऑल्टमैन ने कंपनियों के पुराने रवैये की खामियों को उजागर करते हुए कहा कि सालों पहले बनाए गए ‘रिस्पॉन्सिबल स्केलिंग पॉलिसी’ और ‘प्रिपेयर्डनेस फ्रेमवर्क’ केवल फाइनल मॉडल के रिलीज पर केंद्रित थे, न कि उनके डेवलपमेंट के दौरान होने वाले बदलावों पर उनका ध्यान था। उन्होंने बताया कि अब OpenAI में किसी भी बड़े फ्रंटियर रीइन्फोर्समेंट लर्निंग रन को शुरू करने से पहले ही एक सख्त ‘सेफ्टी केस’ तैयार किया जाता है। ऑल्टमैन ने साफ किया कि रफ्तार को ‘नियंत्रित’ करने का मतलब विकास को पूरी तरह ‘रोकना’ नहीं है, बल्कि इसे उस अंधाधुंध स्पीड से थोड़ा धीमा रखना है ताकि सुरक्षा और मॉनिटरिंग के उपाय एआई की क्षमताओं से पीछे न छूट जाएं।

बयान के सबसे अहम हिस्से में ऑल्टमैन ने उन दो बड़े और विनाशकारी खतरों का खाका खींचा जिनसे बचना इस वक्त सबसे बड़ी चुनौती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

मानवता का नियंत्रण खोना

पहला सबसे बड़ा खतरा यह है कि इंसान भविष्य का पूरा कंट्रोल एआई सिस्टम्स के हाथों में गंवा दे। उन्होंने जोर देकर कहा कि एआई को हमेशा इंसानों का मददगार बने रहना चाहिए, जिसके लिए अलाइनमेंट तकनीक का मॉडल की ताकत से हमेशा एक कदम आगे रहना जरूरी है।

ताकत का केंद्रीकरण

दूसरा बड़ा अंदेशा यह है कि एआई की असीमित ताकत कुछ चुनिंदा कंपनियों या व्यक्तियों के हाथों में सिमट सकती है। यदि किसी एक विचारधारा को दुनिया पर थोपने के लिए सुपर-इंटेलिजेंट एआई का इस्तेमाल हुआ, तो इसके नतीजे बेहद डरावने और विनाशकारी साबित हो सकते हैं।

सैम ऑल्टमैन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सख्त तालमेल बनाने के लिए सरकारों की सीधी भागीदारी जरूरी होगी, लेकिन तब तक तकनीकी कंपनियों को मिसअलाइनमेंट रोकने के लिए अपने लेवल पर स्टैंडर्ड्स तैयार करने ही होंगे।

यह भी पढ़ें: iPhone Duo खरीदने के लिए नहीं है 3 लाख रुपये..ये सस्ते Foldable Phones हो सकते हैं बेस्ट चॉइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile