iPhone Duo खरीदने के लिए नहीं है 3 लाख रुपये..ये सस्ते Foldable Phones हो सकते हैं बेस्ट चॉइस
Apple iPhone Duo को 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा चुका है।
इस फोन का टॉप एंड मॉडल 5 लाख रुपये के आसपास का है।
अगर आपके पास 3 लाख का बजट नहीं है तो आप ये Foldable Phones देख सकते हैं।
Apple ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को इंडिया में 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, केवल लॉन्च ही नहीं किया है, ये महंगा फोन लॉन्च करके एक नया बेंचमार्क ही सेट कर दिया है। हालांकि, इतना महंगा फोन लॉन्च करके Apple ने कहीं यूजर्स की समस्या तो नहीं बढ़ा दी है। क्या यह फोन सभी आम लोगों की जेब तक पहुँच सकता है, या इसे दूर स्टोर में रखा देखकर ही लोग खुश हो जाने वाले हैं? आज हम यह आपको यह बताने वाले हैं कि अगर आप 3 लाख रुपये किसी फोन के लिए खर्च नहीं करना चाहते हैं और आपको एक Foldable Phone ही चाहिए तो आपके पास अन्य कई चॉइस भी हैं। इन फोन्स की कीमत कम है और यह Foldable Form Factor के साथ आते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप iPhone Duo को इतने महंगे में नहीं खरीद रहे हैं तो आपके पास अन्य क्या चॉइस हैं, जिनके साथ आप जा सकते हैं।
Surveyयहाँ हम कुछ मुड़ने वाले फोन्स की बात करने वाले हैं जो सस्ते में आपको Foldable Form Factor देते हैं और इनके फीचर भी अच्छे हैं। हालांकि, स्पेक्स के आधार पर इनका मुकाबले iPhone Duo से नहीं है, इसके बाद हम केवल चॉइस की बात कर रहे हैं, जिन्हें आप इस फोन के ऑल्टरनेटिव्स के तौर पर देख सकते हैं।
Tecno Phantom V Flip
अगर आपका बजट 40 हजार के आसपास है, तो टेक्नो का यह हैंडसेट मुड़ने वाली स्क्रीन की दुनिया में सबसे सस्ता फोन है। इसमें 6.9-इंच का FHD+ फोल्डेबल AMOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो 10Hz से 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन को ओपन किए बिना ही नोटिफिकेशन और विजेट्स देखे जा सकते हैं, फोन में 1.32-इंच की एक बाहरी सर्कुलर AMOLED कवर स्क्रीन भी दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का Dimensity 8050 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 64MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का सेल्फी शूटर मिलता है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। फोन में 4,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Motorola Razr 50
मोटोरोला का यह फोन क्लैमशेल डिजाइन के दीवानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद ऑप्शन के तौर पर देखा जा जाता है। इसमें 6.9-इंच की स्मूद pOLED इनर स्क्रीन और बाहर एक बड़ी और फुली-फंक्शनल कवर डिस्प्ले मिलती है, जिस पर बिना फोन ओपन किए यूट्यूब वीडियो देखने से लेकर मैसेज टाइप करने जैसे लगभग सभी काम किए जा सकते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट, 4,200mAh की बैटरी और 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ 15W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है, जो इस फोन को सस्ते में एक खास फोन बना देता है।
Ai+ NovaFlip 5G
अगर आप हाल ही में अपनी जगह बनाने वाला Ai+ के फोन्स को पसंद करते हैं, तो कंपनी के पास आपके लिए एक फ्लिप फोन भी है, जिसे NovaFlip 5G के तौर पर जाना जाता है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 6.9-इंच की FHD+ AMOLED मेन स्क्रीन मिलती है। बाहर की तरफ 3-इंच का बड़ा AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है जो रोजमर्रा के क्विक टास्क्स को आसान बना देता है। 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलने वाला यह हैंडसेट Android 15 पर काम करता है। इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा और 4,325mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy Z Flip 5 5G
अगर आप सैमसंग के भरोसे और फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस के साथ फोल्डेबल फोन आजमाना चाहते हैं, तो Galaxy Z Flip 5 एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। हालांकि यह इस समय लेटेस्ट जेनरेशन नहीं है, लेकिन कीमत में आई भारी गिरावट के चलते यह उन लोगों के लिए सबसे सॉलिड चॉइस बन चुका है जो हाई-एंड चिपसेट वाला फोन खरीदना चाहते हैं। इसमें 6.7-इंच की Dynamic AMOLED 2X 120Hz इनर स्क्रीन और बाहर 3.4-इंच की ‘फ्लेक्स विंडो’ मिलती है। इसके अंदर पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर लगा है, जो इसे गेमिंग और हेवी टास्क्स के लिए एक बेस्ट फोन बना दे रहा है। इसमें 12MP + 12MP का डुअल कैमरा और 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,700mAh की बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Lite का इंडिया लॉन्च 16 सितंबर को, मिलेगी 7000mAh की धाकड़ बैटरी
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
