ये लो जी आ गया दुनिया का पहला PetPhone, अब पालतू जानवरों से होगी खूब बातें, देखें क्या है प्राइस

HIGHLIGHTS

MWC 2025 इस समय चल रहा है। इस ईवेंट में कई फोन्स के साथ साथ बहुत से प्रोडक्टस को लॉन्च किया जा चुका है।

MWC 2025 ईवेंट में दुनिया के पहले PetPhone को लॉन्च कर दिया गया है, जिसके माध्यम से आप अपने पालतू जानवरों से खूब बातें कर सकते हैं।

PetPhone, GlocalMe की ओर से पेश किया गया है।

ये लो जी आ गया दुनिया का पहला PetPhone, अब पालतू जानवरों से होगी खूब बातें, देखें क्या है प्राइस

MWC 2025 का समापन अब होने ही वाला है, इस ईवेंट में कई नए स्मार्टफोन्स के साथ साथ बहुत से डिवाइस लॉन्च किए जा चुके हैं, हालांकि एक ऐसा भी डिवाइस इस ईवेंट में लॉन्च हुआ है, जिसे देखकर सभी इसके मुरीद हो गए हैं। असल में, ईवेंट में दुनिया के पहले PetPhone को लॉन्च कर दिया गया है, जिसके माध्यम से आप अपने पालतू जानवरों से खूब बातें कर सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि MWC 2025 में यह PetPhone, GlocalMe की ओर से पेश किया गया है। आइए जानते है कि यह कैसे काम करने वाला है, और दुनिया के पहले PetPhone का क्या प्राइस है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह डिवाइस इस इवेंट में सबसे दिलचस्प डिवाइसों की लिस्ट में से भी एक है। यह कोई सामान्य स्मार्टफोन नहीं है जिसमें ऐप्स जैसे गेम्स और इंटरनेट ब्राउज़र किए जा सकें, इसके उलट आप इस डिवाइस की मदद से अपने पालतू जानवर के साथ बातें कर सकते हैं। जी, आपने सही सुना है, ऐसा अब संभव होने है।

यह भी पढ़ें: Aashram में ‘निराला बाबा’ के साथ सारी हदें पार कर चुकी ‘बबीता-पम्मी पहलवान’ की ये वेब सीरीज-फिल्में नहीं देखी होंगी, इनमें भी काटा है गदर

GlocalMe ने MWC में PetPhone की घोषणा की

यह उन पालतू जानवर प्रेमियों के लिए एक शानदार डिवाइस हो सकता है जो इस तरह से अपने जानवरों के साथ जुड़े रहना चाहते हैं। PetPhone एक छोटा सा डिवाइस है जिसे आप अपने पालतू के गले में कॉलर की तरह पहनाते हैं। इसके बाद जब भी आपका पालतू जानवर कोई भी आवाज करने वाला है, आप उसे पकड़ सकते हैं।

कैसे काम करेगा यह डिवाइस?

असल में, विभिन्न शोधों में ऐसा पाया गया है कि जानवर अपने मूड के अनुसार अलग-अलग आवाजें निकालते हैं। ठीक वैसे ही जैसे इंसान अपनी भावनाओं के आधार पर अलग-अलग आवाजें निकालते हैं। अगर आप इन आवाजों से परिचित हैं, तो आप जान सकते हैं कि आपका पालतू परेशान है, संकट में है, भूखा है या फिर वह किसी खतरनाक परिस्थिति में फंसा है। जब आप अपने पालतू की आवाज सुनेंगे, तो आप आपको यह समझ में आने वाला है कि आखिर वह आपसे इस आवाज के माध्यम से क्या कहना चाह रहा है, ऐसे में, आप इस आवाज को समझकर जल्दी से अपने पालतू की उस समस्या को या उसकी बात का जवाब दे पाएंगे।

यह काम भी फिर हो जाएगा संभव?

यह एक दोतरफा संवादक है, इसलिए आप अपने पालतू से बात भी कर सकेंगे। भले ही यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन आप अपने पालतू को अकेला महसूस होने पर उसे सांत्वना दे सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपको यात्रा पर जाना हो या काम पर जाना हो और आपका पालतू आपको मिस कर रहा हो, तो आप उससे बात कर सकते हैं ताकि वह शांत हो जाए।

कॉल भी कर सकता है ये डिवाइस

AI तकनीक का उपयोग करते हुए, GlocalMe PetPhone पालतू द्वारा किए गए कुछ इशारों के आधार पर कॉल भी कर सकता है। इसलिए, आपको कभी-कभी अपने पालतू से कॉल मिल सकती है।

ट्रेकिंग भी है संभव

PetPhone में ट्रैकिंग तकनीक का भी पूरा सेट है, ताकि अगर आपका पालतू खो जाए, तो आप उसे आसानी से ट्रैक कर सकें। इसमें Wi-Fi, Bluetooth, और GPS जैसी सुविधाएं हैं। तो, अब आपके पालतू जानवर के खो जाने की समस्या से भी आपको निजात मिल जाने वाली है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि MWC ने इस डिवाइस को पेश तो कर दिया गया है, लेकिन अभी इसकि कीमत यह कहाँ उपलब्ध होने वाला है इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, हो सकता है कि आने वाले समय में इस डिवाइस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आ जाए।

यह भी पढ़ें: Jio के इन प्लांस के आगे बड़े-बड़ों ने टेके घुटने! हर रोज मिलता है 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, आखिरी वाले में तो फ्री Netflix भी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo