IMDb पर 8 से ज्यादा रेटिंग वाली इस फिल्म ने जीता सबका दिल, OTT पर टॉप 10 में कर रही तांडव
अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर और डार्क कॉमेडी वाली फिल्मों के शौकीन हैं, तो ‘राव बहादुर’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। सत्यदेव की मुख्य भूमिका वाली यह तेलुगू फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अपनी अलग कहानी और शानदार अभिनय की वजह से दर्शकों की खूब तारीफ बटोरने में सफल रही। IMDb पर इसे 8 से ज्यादा की शानदार रेटिंग मिली है। फिल्म का निर्देशन और लेखन वेंकटेश महा ने किया है, जबकि इसे महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर ने GMB एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
Surveyफिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक उम्रदराज़ और रईस व्यक्ति रामप्पा राव बहादुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लिवर कैंसर की आखिरी स्टेज से गुजर रहा है। डॉक्टर उसके पास सिर्फ चार महीने का समय बताते हैं, लेकिन अपनी पुश्तैनी हवेली में रह रहा यह शख्स एक ऐसे जुनून के सहारे जी रहा है जिसने उसके पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी है। पत्नी उससे दूर रह रही है, परिवार में रिश्ते बिखरे हुए हैं और अतीत की कई अनसुलझी बातें अब भी उसका पीछा नहीं छोड़तीं। इसी दौरान कहानी वर्तमान और कई दशक पुराने घटनाक्रम के बीच आगे बढ़ती है।
फिल्म में पारिवारिक रिश्तों, विरासत और मानसिक संघर्ष को सस्पेंस के साथ पेश किया गया है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई रहस्य सामने आते हैं, लेकिन फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्लाइमैक्स है, जिसके बारे में पहले से जानना देखने का मजा खराब कर सकता है। यही वजह है कि यहां हम आपको कोई स्पॉइलर नहीं दे रहे हैं। अगर आप अलग कहानी और दमदार परफॉर्मेंस वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो ‘राव बहादुर’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
स्टार कास्ट
फिल्म में सत्यदेव के अलावा विकास मुप्पाला, दीपा थॉमस, बाला पारासर, आनंद और प्रणय वाका अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। वेंकटेश महा ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ इसकी कहानी भी लिखी है, जिसकी काफी सराहना की गई है। खास बात यह है कि फिल्म अपने दमदार अभिनय, अलग अंदाज की कहानी और सस्पेंस से भरपूर स्क्रीनप्ले की वजह से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
कहां देखें यह फिल्म
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर द्वारा GMB Entertainment के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है। ‘राव बहादुर’ 31 जुलाई से Netflix पर तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम हो रही। फ़िलहाल यह फिल्म टॉप 10 की लिस्ट में बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Nothing Phone 4a Pro vs Vivo V70 FE: डिज़ाइन, डिस्प्ले, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
