Amazon Great Freedom Sale 2026: इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी भरकम छूट, सुनहरी डील्स का खुलासा

Amazon Great Freedom Sale 2026: इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी भारी भरकम छूट, सुनहरी डील्स का खुलासा

Amazon की Great Freedom Sale 2026 अब बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाली है और ई-कॉमर्स कंपनी ने सेल शुरू होने से पहले ही कुछ बड़े स्मार्टफोन ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इस सेल के दौरान Samsung, OnePlus, Xiaomi और iQOO जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप और प्रीिमयम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के जरिए इन फोन्स की प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स

Amazon ने पुष्टि की है कि सेल में कई फ्लैगशिप और अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन्स को कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

  • OnePlus 15, जिसकी असली कीमत 89,999 रुपये है, सेल के दौरान 81,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।
  • वहीं Samsung Galaxy S25 Ultra भी इस सेल की सबसे बड़ी डील्स में शामिल रहेगा। आमतौर पर 1 लाख रुपये से अधिक कीमत में बिकने वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेल के दौरान 85,999 रुपये से कम की प्रभावी कीमत पर मिल सकता है।
  • iQOO 15 को 68,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि iQOO 15R की प्रभावी कीमत 46,999 रुपये रहने की उम्मीद है।
  • दूसरी ओर Xiaomi 17T सेल में 59,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।
  • वहीं कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए OnePlus 13s की प्रभावी कीमत 49,999 रुपये बताई गई है।
  • इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 पर भी डिस्काउंट मिलेगा। यह फोन, जिसकी सामान्य कीमत 35,999 रुपये है, सेल के दौरान 31,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी इफेक्टिव सेल प्राइस हैं। इनमें बैंक ऑफर या अन्य प्रमोशनल डिस्काउंट शामिल हो सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले चेकआउट के समय फाइनल कीमत जरूर देख लें।

Amazon Great Freedom Sale 2026 कब शुरू होगी?

Amazon ने घोषणा की है कि Great Freedom Sale 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से सभी मेंबर्स के लिए एक साथ होगी। इस बार Amazon Prime मेंबर्स को एक दिन पहले सेल का एक्सेस नहीं मिलेगा।

बैंक ऑफर्स और अतिरिक्त कैशबैक

स्मार्टफोन डिस्काउंट के अलावा Amazon कई पेमेंट ऑफर्स भी दे रहा है। HDFC Bank के पात्र क्रेडिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन के जरिए भुगतान करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

इसके अलावा Amazon Pay UPI से भुगतान करने वाले यूजर्स को 150 रुपये तक का अतिरिक्त कैशबैक मिलने की उम्मीद है। वहीं Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड धारकों को खरीदारी पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Poco M8 Power vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile