Poco M8 Power vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco M8 Power vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Poco ने 30 हज़ार रुपये के प्राइस सेगमेंट में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बड़ी 8000mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और AMOLED डिस्प्ले के साथ आया है। इसी प्राइस रेंज में Vivo और OnePlus ने भी हाल ही में अपने नए Vivo T5 Lite और OnePlus N6 लॉन्च किए हैं। अगर आप 25,000 रुपये के आसपास की कीमत में नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेक्स, फीचर्स और कीमत की तुलना की गई है जो आपके काफी काम आ सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Poco M8 Power vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Poco M8 Power में 6.83-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में DCI-P3 कलर गैमट, TÜV Eye Protection, Gorilla Glass 7i, Wet Touch 2.0 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का वजन 225 ग्राम है और इसका साइज 169.70 x 79.14 x 8.4mm है।

Vivo T5 Lite में भी 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट को सपोर्ट करता है। इसमें भी IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलता है। वजन लगभग 209 ग्राम है।

POCO M8 Power

वहीं OnePlus N6 का डिजाइन कंपनी की Nord सीरीज से प्रेरित है। इसमें भी ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, लेकिन इसका बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है। इसमें थोड़ा बड़ा 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Poco M8 Power में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और इसे 4 साल के Android अपडेट तथा 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

Vivo T5 Lite भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम, 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज और माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है। यह भी Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

OnePlus N6 5G में भी 6nm आधारित MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह भी Android 16 आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है। OnePlus इस फोन के लिए 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी पैच उपलब्ध कराएगा।

Vivo T5 Lite 44W 5G Price sale in india 22 July offer specifications

कैमरा में किसका दबदबा?

Poco M8 Power में 50MP का प्राइमरी कैमरा और AI सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vivo T5 Lite में भी 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 0.08MP सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है।

दूसरी ओर OnePlus N6 5G के रियर में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग

Poco M8 Power में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo T5 Lite में भी 6,500mAh बैटरी दी गई है, जिसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

वहीं OnePlus N6 5G में भी बड़ी 8,000mAh बैटरी मिलती है। इसे 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है।

भारत में कीमत

Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत दोनों वेरिएंट क्रमशः 21,999 रुपये और 24,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। यह फोन Black, Blaze Orange और Green कलर ऑप्शन में 7 अगस्त से Flipkart और अन्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

वहीं Vivo T5 Lite की शुरुआती कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध है।

OnePlus N6 5G दो स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसका 4GB + 128GB मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, बिल्कुल अलग होगा डिजाइन, जानें अब तक सामने आई सभी डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile