Motorola ने कोलकाता में तीन नए ‘मोटो हब्स’ किए लॉन्च

HIGHLIGHTS

'मोटो हब्स' के उद्घाटन ऑफर के तहत Motorola का स्मार्टफोन खरीदने पर Motorola एक्सेसरीज पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी.

Motorola ने कोलकाता में तीन नए ‘मोटो हब्स’ किए लॉन्च

देश में 50 'मोटो हब्स' लॉन्च करने की अपनी प्रतिबद्धिता के तहत Motorola ने गुरुवार को कोलकाता में तीन नए 'मोटो हब्स' खोलने की घोषणा की. 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इससे पहले कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 6 'मोटो हब्स' खोले थे. 

'मोटो हब्स' में यूजर्स को Motorola उत्पादों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पोर्टफोलियो को एक छत के नीचे अनुभव करने तथा खरीदने का मौका मिलता है, जिसमें हाल में लॉन्च किया गया 'मोटो एक्स4' भी उपलब्ध है.

Motorola मोबिलिटी इंडिया के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने एक बयान में कहा, "देश के दूसरे हिस्सों में खोले गए हमारे 'मोटो हब्स' को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है."

उन्होंने कहा, "हम अपनी खुदरा उपस्थिति का विस्तार जारी रखेंगे."

'मोटो हब्स' के उद्घाटन ऑफर के तहत Motorola का स्मार्टफोन खरीदने पर Motorola एक्सेसरीज पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी. 

ये तीन 'मोटो हब्स' फोरम मॉल, साल्ट लेक के सिटी सेंटर और अवनी मॉल में खोले गए हैं. 

Indo-Asian News Service View Full Profile