काजोल ने ओटीटी सीरीज डेब्यू में अपने लुक से दर्शकों को चौंकाया

HIGHLIGHTS

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आगामी डिजिटल डेब्यू सीरीज 'द गुड वाइफ' के भारतीय रूपांतरण का पहला लुक गुरुवार को जारी किया गया, जिसका शीर्षक 'द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' है।

जिसमें अभिनेत्री एक वकील की भूमिका निभाएंगी।

काजोल ने ओटीटी सीरीज डेब्यू में अपने लुक से दर्शकों को चौंकाया

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की आगामी डिजिटल डेब्यू सीरीज 'द गुड वाइफ' के भारतीय रूपांतरण का पहला लुक गुरुवार को जारी किया गया, जिसका शीर्षक 'द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' है। जिसमें अभिनेत्री एक वकील की भूमिका निभाएंगी। वेब सीरीज में वकील की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक, काजोल ने एक बयान में कहा, "मैं अपनी पूरी अभिनय यात्रा में कई किरदार निभा रही हूं, लेकिन पहली भूमिका हमेशा खास होती है।"

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: A15 Bionic SoC चिपसेट के साथ लॉन्च हुए iPhone 14, iPhone 14 Plus: भारत में ये है कीमत

डिज्नी प्लस डे के मौके पर फस्र्ट लुक जारी किया गया था।

उन्होंने आगे कहा, "कैरियर की शुरूआत में, मैं अपनी पहली सीरीज में एक वकील की भूमिका निभाऊंगी, जिसका निर्देशन शानदार सुपर्ण वर्मा ने किया है।"

Kajol OTT Debut

यह भी पढ़ें: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 3 नई वेब सीरीज

मूल सीरीज, 'द गुड वाइफ', स्कॉट फ्री प्रोडक्शंस और किंग साइज प्रोडक्शंस के सहयोग से सीबीएस स्टूडियो द्वारा बनाई गई थी।

प्रारूप अधिकार पैरामाउंट ग्लोबल कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन द्वारा विश्व स्तर पर वितरित किए जाते हैं और इसे चीन, भारत, जापान, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व, रूस, तुर्की और वियतनाम में लाइसेंस दिया गया है।

'द फैमिली मैन' फेम सुपर्ण वर्मा द्वारा निर्देशित और बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, 'द गुड वाइफ – प्यार, कानून, धोखा' जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: iPhone 14 के लॉन्च के बाद iPhone 13 Pro, iPhone 12 mini हुए बंद, ये है कारण

IANS

IANS

Indo-Asian News Service View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo