सीधे आसमान से फोन पर इंटरनेट..Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को लॉन्च से पहले सदमा

HIGHLIGHTS

IMC 2026 में Jio की ओर से एक बड़ा एलान किया गया है।

Jio बिना सिम और बिना टावर के यूजर्स को इंटरनेट देने की प्लानिंग कर रही है।

इस नई पहल के साथ कंपनी Starlink के लॉन्च से पहले ही भारत में इसे टक्कर देने की तैयारी कर रही है।

मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद अब Reliance Jio की नजर आसमान से इंटरनेट दिए जाने यानि स्पेस कनेक्टिविटी पर है। IMC 2026 में कंपनी ने कहा है कि वह भारत में करीब 1,600 Low Earth Orbit (LEO) satellites और 23 ground stations के बड़े नेटवर्क पर काम कर रही है। इस प्रोजेक्ट को कंपनी ने Sovereign Satellite Connectivity नाम दिया है।

इस सुविधा के द्वारा कंपनी उन इलाकों में भी इंटरनेट देने की तैयारी कर रही है, जहां मोबाईल टावर लगा असंभव काम है और जहां फाइबर नेटवर्क की भी पहुँच नहीं है। इसका मतलब है कि कंपनी आने वाले समय में बिना सिम और बिना टावर के इंटरनेट देने वाली है। कंपनी के इस कदम से Starlink के इंडिया में लॉन्च से पहले इसके लिए एक बड़ी समस्या जन्म ले चुकी है।

1,600 Satellites से तैयार होगा नेटवर्क

Jio के प्लान में करीब 1,600 LEO satellites का नेटवर्क नजर या रहा है। खास बात यह है कि कंपनी डिजाइनिंग से लेकर इंजीनियरिंग और टेस्टिंग से लेकर इसकी लॉन्चिंग और ऑपरेशन आदि का सम्पूर्ण कंट्रोल भारत में ही रखने की तैयारी भी कर रही है। इसके साथ ही जानकारी यह भी मिल रही है कि कंपनी 23 ग्राउन्ड स्टेशन भी लगाने की तैयारी कर रही है, जो satellite network और जमीन के infrastructure के बीच सेतु का काम करने वाले हैं।

मोबाईल और फिनएर नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा Satellite System!

Jio का satellite network अलग-थलग काम नहीं करेगा। इसे कंपनी के मौजूदा मोबाइल और फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्टीग्रेट किया जाने वाला है। Jio का टारगेट देश के लैंड और maritime areas में 100 प्रतिशत कवरेज तक पहुंचना है। इस नेटवर्क से 6 लाख से ज्यादा गांवों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: Oppo K14 Plus Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :