HIGHLIGHTS
UAN मेम्बर पोर्टल पर जाकर बदल सकते हैं मोबाइल नंबर
आसान तरीके से अपडेट किया जा सकता है UAN में नया मोबाइल नंबर
मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आएगा OTP
एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड ओर्गेनाइज़ेशन (EPFO) ने मेम्बर्स के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर UAN पेश किया है। UAN 12 अंकों का नंबर है। EPF के हर एक सदस्य को यह नंबर दिया जाता है। यह नंबर किसी भी एम्प्लोयी के जीवन भर में एक ही रहता है। जब कोई व्यक्ति अपनी नौकरी बदलता है तो उसे EPF के तहत नई मेम्बर ID दी जाती है हालांकि UAN वही रहता है।
SurveyUAN के साथ आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होने के बाद सभी EPF द्वारा SMS कम्युनिकेशन उस नंबर पर की जाती है। शुरुआत में EPFO पोर्टल पर साइन अप करने के समय हर नए सदस्य को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना अनिवार्य होता है। आप बहुत आसानी से UAN मेम्बर पोर्टल पर जाकर EPF अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर बदल भी सकते हैं।