LPG Crisis: कैसे पहचानें आपके घर के लिए कौन सा इन्डक्शन होगा बेस्ट?

LPG Crisis: कैसे पहचानें आपके घर के लिए कौन सा इन्डक्शन होगा बेस्ट?

दुनिया में इस समय विश्व युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। युद्ध चाहे ईरान-इस्राइल और अमेरिका के बीच ही क्यों न चल रहा है उसका ग्लोबल असर नजर आने लगा है। भारत में LPG Gas Crisis इसी का बड़ा उदाहरण है। भारत जैसा देश जहां अभी हाल ही में LPG घर घर पहुंचा है वहाँ अचानक से ही LPG के अकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों की भीड़ सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लगी है। सरकार क्राइसिस को क्राइसिस नहीं कह रही है और सभी अफवाहों से बचने की सलाह दे रही है। हालांकि, स्थिति हर एक नए दिन के साथ बदलती ही जा रही है। अब ऐसे में आम आदमी के पास क्या ऑप्शन बचता है। अब या तो वह चूल्हे पर लकड़ी के साथ फिर खाना बनाना शुरू कर दे और वातावरण को नुकसान हो, या फिर एक दूसरा ऑप्शन तलाश लिया जाए।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक नए ऑप्शन इन्डक्शन के तौर पर हमारे सामने है। असल में, इन्डक्शन कुकटॉप इस समय बेहद चर्चा में है, लेकिन अब लोगों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर इसे क्या देखकर खरीदा जाए। इसमें क्या नुकसान और फायदे हैं। किस कीमत में आपको ये मिल जाने वाला है आदि आदि। इसी बीच एक ऐसा सवाल भी खड़ा हो रहा है जो इस समय सभी पूछ रहे हैं, आखिर कौन सा इन्डक्शन खरीदा जाए? आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं।

अगर आप बाजार में फिर चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन इन्डक्शन खरीदने जा रहे हैं तो आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए आइए जानते हैं।

वॉटेज की जांच सबसे पहले करें

इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आप जितने ज्यादा वाट वाला इन्डक्शन खरीदते हैं, उससे आपको उतनी ही ज्यादा बिजली खपत की भी उम्मीद कर लेनी चाहिए। अगर अभी तक की बात करें तो देश के मॉडर्न किचन में जो इन्डक्शन इस समय तक इस्तेमाल हो रहे वह 2000W (2kW) क्षमता वाले हैं। इसलिए इस समय भी आप इतने वाट वाले इन्डक्शन ही अपने लिए बेस्ट मान सकते हैं। हालांकि, कीमत के आधार पर आपको 800W के Induction भी मिल जाने वाले हैं। हालांकि, यह कितना कम होगा, बिजली की खपत तो कम होगी लेकिन खाना भी उतना ही धीमी गति से पकने वाला है। इस समय LPG Crisis का दौर चल रहा है। ऐसे में आपको LPG Gas Cylinder के स्थान पर एक अच्छे और सही वाट वाले इन्डक्शन को खरीदना चाहिए।

बिजली की खपत को कम करने वाले फीचर वाले इन्डक्शन खोजें

देश की स्थिति LPG को लेकर चिंताजनक है लेकिन अगर आप सही इन्डक्शन का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो घर का बजट भी बिगड़ सकता है। असल में, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस समय ब्लैक में सिलेंडर 3500-4000 रुपये के आसपास मिल रहा है, यहाँ हम घरेलू गैस सिलेंडर की बात कर रहे हैं।

अब अगर आपका महीने का खर्च इतना आ रहा है और इन्डक्शन के बाद यह 10000 रुपये चला जाता है तो आपके लिए तो मुसीबत और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। माँ लीजिए कि आपने 2000 रुपये की कीमत का एक Induction Stove खरीद लिया लेकिन इससे आने वाले बिजली के बिल ने अगर आपकी कमर तोड़ दी तो…

इसी कारण आपको इन्डक्शन की तलाश करते हुए यह ध्यान रखना है कि उन सभी फीचर्स को खोजें जो बिजली की खपत को कम करते हैं। जैसे इन्डक्शन स्टोव में आपको ऑटो स्लिप और पवार कट जैसे फीचर्स को खोजना चाहिए, इसके अलावा आपको वॉटेज को कम ज्यादा करने वाले फीचर भी तलाशने चाहिए। ऐसा करके आप बिजली की खपत को कम कर सकते हैं।

BIS देखने के साथ एक जाना माना ब्रांड ही चुनें

सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि जिस इन्डक्शन को आप खरीदने जा रहे हैं, वह BIS मार्क वाला होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं तो आपको मुसीबत हो सकती है। इतना ही नहीं, आपको सही ब्रांड को चुनना चाहिए। उन ब्रांडस को तलाशें जिनका नाम आसानी से बाजार में सुनने को मिल जाता है और जो इस तरह के प्रोडक्ट को सालों से बना रहे हैं। इस समय अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: LPG vs Induction: किसे चुनना चाहिए? कौन सा ऑप्शन ज्यादा किफायती और भरोसेमंद

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo