TikTok पर कैसे किसी को करें ब्लॉक या अनब्लॉक, जानें किसने आपको किया ब्लॉक

TikTok पर कैसे किसी को करें ब्लॉक या अनब्लॉक, जानें किसने आपको किया ब्लॉक
HIGHLIGHTS

आज हम आपको बताने वाले है कि आप कैसे TikTok पर किसी को ब्लॉक कर सकते

इसके अलावा आप कैसे किसी को TikTok पर अनब्लॉक कर सकते हैं, इस बारे में भी आपको बताएँगे

यहाँ आप इस बारे में भी जान सकते है कि आखिर आपको किसने TikTok पर क्लॉक किया हुआ है

क्रिएटिव शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। हालाँकि पिछले कुछ समय से इसकी रेटिंग बड़े पैमाने पर गिरी है, जिसके कारण बहुत से लोगों ने इसे अनइनस्टॉल भी करना शुरू किया है, आप यहाँ उस कारण के बारे में जान सकते हैं, जिसके कारण TikTok रेटिंग निरंतर गिर रही है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते है कि इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि टिकटोक एक बेहतरीन वीडियो मनोरंजक हैं और लॉकडॉन अवधि के दौरान उपयोगकर्ताओं को व्यस्त रखे हुए था, उस समय में इसने लोगों की बड़े पैमाने पर मदद भी की है, जब देश कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ रहा था। यह काम अभी भी जारी है।

कोई भी व्यक्ति अपने फेसबुक या इंस्टाग्राम फीड या टिकटॉक ऐप पर आने वाले TikTok vidoes को अनदेखा नहीं कर सकता है। TikTok एप्प हर किसी का पसंदीदा बन गया है और उपयोगकर्ताओं को रचनात्मक वीडियो बनाने और अपलोड करने की आज़ादी भी देता है। इस एप्प में आप फ़िल्टर और इफेक्ट्स भी जो सकते हैं, जिनके कारण विडियो और भी ज्यादा मनोरंजक बन जाता है।

ऐप आपको समय-समय पर नए और नए वीडियो दिखाता रहता है, अर्थात् ऐसा भी कहा ज सकता है कि इसकी फीड निरंतर विडियो को बदलती रहती है। हालाँकि, कई बार ऐसा भी हो सकता है कि कोई व्यक्ति अनुचित तरीके से टिप्पणी करके आपको किसी ऐप पर भेज सकता है। आप कुछ उपयोगकर्ताओं की सामग्री से भी नाराज हो सकते हैं और आप उनके वीडियो देखना भी पसंद नहीं कर सकते हैं। हालाँकि आज हम टिकटोक के फीचर आदि पर बात नहीं कर्ण वाले हैं, इसके अलावा आज हम चर्चा करने वाले हैं कि आखिर कैसे आप TikTok पर किसी को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकते हैं, हालाँकि इस बारे में भी जान सकते हैं कि आखिर आपको किसने ब्लॉक किया हुआ है। तो आइये ज्यादा देर न करते हुए आपको बताते हैं कि आखिर आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।

किसी को TikTok पर कैसे करें ब्लॉक?

  • अपने मोबाइल फोन में TikTok App को ओपन करें, इसके बाद आपको उस नाम या यूजरनेम की खोज करनी होगी, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • इसके अलावा आप इस प्रक्रिया के लिए Me पर क्लिक करके Following पर जाकर सर्च बार में यूजरनेम की खोज भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद प्रोफाइल को ओपन करें, और टॉप राईट कॉर्नर पर नजर आ रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
  • यहाँ नजर आ रही लिस्ट में, ब्लॉक ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद जिसे आपने ब्लॉक किया है वो और आप एक दूसरे के विडियो नहीं देख पाएंगे।

कैसे किसी को TikTok पर करें अनब्लॉक?

  • TikTok App को ओपन करें, और इसके बाद डिस्कवर पर जाएँ, यहाँ आपको उस यूजरनेम को दर्ज करना होगा, जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं।
  • ऐसा आप एप्प को ओपन करके Me पर जाने के बाद तीन डॉट्स पर क्लिक करके भी कर सकते हैं।
  • इसके बाद अब आपको प्राइवेसी और सेफ्टी पर जाना होगा, इसके बाद आपको Blocked Accounts पर जाकर यहाँ Unblock पर टैप करना होगा।

कैसे जानें TikTok पर आपको किसने किया है ब्लॉक?

  • TikTok को ओपन करें और इसके बाद आपको फोलोविंग लिस्ट पर जाना होगा, और सर्च आइकॉन में आपको किसी एक नाम को डालकर उसे सर्च करना होगा।
  • अब अगर आप इस व्यक्ति को ढूँढने नहीं पा रहे हैं तो यह संभावना है कि उसने आपको ब्लॉक किया हुआ है।
  • आपको बता देते है कि आप TikTok को ओपन करके Discover पर जाकर यूजरनेम को इंटर करके आप इस नाम को सर्च कर सकते हैं।
  • अब अगर यहाँ भी आपको यह यूजरनेम नहीं मिल रहा है तो संभावना है कि इसने आपको ब्लॉक किया हुआ है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo