YouTube ने की छप्परफाड़ कमाई, एक देश की GDP के बराबर छापे नोट, जानकर नहीं होगा यकीन

YouTube ने की छप्परफाड़ कमाई, एक देश की GDP के बराबर छापे नोट, जानकर नहीं होगा यकीन

Google का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube काफी पॉपुलर है. यह क्रिएटर्स को भी काफी पैसे कमाने का मौका देता है. अब कंपनी की वार्षिक आय रिपोर्ट जारी की गई है. इससे YouTube की कमाई के बारे में जानकारी मिलती है. आपको YouTube की पिछले साल की कमाई जानकार हैरानी होगी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

रिपोर्ट के अनुसार, YouTube ने साल 2024 में 36.2 बिलियन डॉलर (3.1 लाख करोड़ रुपये) की कमाई की है. Streamtvinsider के अनुसार, यह राजस्व पूरी तरह से विज्ञापन बिक्री से है. इसमें कंपनी की YouTube Premium सब्सक्रिप्शन और YouTube TV से होने वाली कमाई को शामिल नहीं किया गया है. आपको बता दें कि Asia के एक देश ब्रुनेई की जीडीपी लगभग 36 बिलियन डॉलर ही है. यानी एक देश की जीडीपी के बराबर यूट्यूब ने कमाई की है.

यानी अगर इन कमाई को भी 36.2 बिलियन डॉलर में ऐड कर दिया जाए तो यह काफी ज्यादा हो जाएगी. कंपनी की दी गई जानकारी के अनुसार, $36.2 बिलियन में से, YouTube ने रिपोर्ट दी कि उसने साल की आखिरी तिमाही में $10.473 बिलियन कमाए. यह केवल विज्ञापन से होने वाली कमाई से तिमाही में कंपनी का सबसे बड़ा मुनाफा भी है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन

YouTube की बंपर कमाई

YouTube के लिए पिछला साल रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रहा. हालांकि, यूजर्स को इससे हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कंपनी लगातार अनस्किपेबल ऐड लोगों को दिखा रही है. इससे यूजर्स को लंबे ऐड देखने के लिए मजूबर होना पड़ रहा है. कई यूजर्स को इस वजह से YouTube प्रीमियम के लिए साइन अप करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

ऐड-ब्लॉकर्स पर कंपनी कर रही कार्रवाई

आपको बता दें कि नवंबर 2023 में YouTube ने ऐड-ब्लॉकर्स पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया था. जिसमें कुछ यूजर्स को एक पॉप-अप चेतावनी दिखाई दे रही थी. जिसमें उनसे कहा गया था कि अगर वे वीडियो देखना जारी रखना चाहते हैं तो पेज पर ऐड-ब्लॉकर्स को डिसेबल करें.

इसने एक चेतावनी भी जारी की जिसमें कहा गया था कि अगर कोई यूजर चेतावनी को इग्नोर करता है तो वह वीडियो प्लेबैक को डिसेबल कर देगा. इसके बाद वे इसे तभी एनेबल कर पाएंगे जब YouTube प्रीमियम खरीदेंगे. कई लोगों ने इसका विरोध किया था. YouTube ने अपने इस कदम को यह कहकर जस्टिफाई किया कि विज्ञापन वेबसाइट और क्रिएटर्स के पैसे कमाने का एक जरूरी हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile