HIGHLIGHTS
कंपनी ने कहा कि इन सर्विस सेंटर्स पर हुआवेई और ऑनर ब्रांड के डिवाइसों की मरम्मत की जाएगी तथा एक्सक्लूसिव रूप से 'पहले दर्जे' की सेवा दी जाएगी.
अपने यूजर्स को तेजी से बिक्री-बाद सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हुआवेई की उप-ब्रांड ऑनर ने गुरुवार को चार और एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर्स खोलने की घोषणा की है. ये सर्विस सेंटर्स कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और गुवाहाटी में खोले गए हैं.
Surveyहुआवेई इंडिया उपभोक्ता व्यापार समूह के उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने एक बयान में कहा, "नए सर्विस सेंटर्स को खोलने के साथ ही हमारा लक्ष्य हमारे ग्राहकों को बिक्री-बाद सेवाएं आसानी से मुहैया कराना है. इससे हमें देश भर में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी."
कंपनी ने कहा कि इन सर्विस सेंटर्स पर हुआवेई और ऑनर ब्रांड के डिवाइसों की मरम्मत की जाएगी तथा एक्सक्लूसिव रूप से 'पहले दर्जे' की सेवा दी जाएगी.
संजीव ने पहले आईएएनएस को बताया था कि कंपनी ने 17 शहरों में अपने सर्विस सेंटर्स खोले हैं, जिसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलुरू प्रमुख हैं.
Indo-Asian News Service View Full Profile
