कुंचाको बोबन की झिंझोड़ देने वाली क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 14 मिनट की कहानी ने बड़े-बड़ों को लताड़ा, IMDb पर तगड़ी रेटिंग
अगर आपको क्राइम, सस्पेंस और पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर आधारित साउथ इंडियन फिल्में पसंद हैं, तो आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी मलयालम थ्रिलर के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी, तेज रफ्तार घटनाक्रम और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के लिए चर्चा में रही है। फिल्म का निर्देशन जीतू अशरफ ने किया है, जबकि इसकी कहानी मशहूर लेखक शाही कबीर ने तैयार की है। खास बात यह है कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखती है।
Surveyक्या है फिल्म की कहानी?
कहानी हरिशंकर उर्फ हरि नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने करियर में डिमोशन का सामना कर चुका है और अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जाना जाता है। शुरुआत में वह नकली आभूषणों की चोरी से जुड़े एक साधारण से केस की जांच कर रहा होता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ मामला एक खतरनाक अपराधी गिरोह तक पहुंच जाता है।
इसके बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं और कहानी अपराध, हत्याओं और पुलिस कार्रवाई से भरपूर रोमांचक मोड़ लेती है। हर नए खुलासे के साथ फिल्म का सस्पेंस और गहराता जाता है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखता है। पुलिस अधिकारी हरि के किरदार में अभिनेता कुंचाको बोबन नजर आए हैं, जिनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी।
फिल्म की स्टार कास्ट
जिस फिल्म की यहां बात हो रही है उसका नाम ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ है। इसमें कुंचाको बोबन ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा प्रियामणि, जिन्होंने हरि की पत्नी का किरदार निभाया है, भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। फिल्म में जगदीश, विशाख नायर, वैसाख शंकर और विष्णु जी वारियर समेत कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही परफॉर्मेंस?
‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ 20 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 13 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 54.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी कहानी, निर्देशन और कलाकारों की शानदार एक्टिंग को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
कहां देखें यह फिल्म
रिलीज के बाद से इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों की ओर से सराहना मिली है। IMDb पर इसे 7.5 की दमदार रेटिंग प्राप्त हुई है। इस फल्म को हाल के वर्षों की बेहतरीन मलयालम थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है, जो अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Realme P4 Pro: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
