घर या ऑफिस में इस्तेमाल करते हैं Google Chrome? सरकार ने जारी की उच्च स्तरीय चेतावनी, फौरन करें ये काम

घर या ऑफिस में इस्तेमाल करते हैं Google Chrome? सरकार ने जारी की उच्च स्तरीय चेतावनी, फौरन करें ये काम

Chrome Alert: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम) ने Google Chrome डेस्कटॉप ब्राउजर के यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी के अनुसार, Chrome ब्राउजर में पाई गई कुछ तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर हैकर आपकी डिवाइस को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह चेतावनी CIVN-2025-0130 के नाम से जारी की गई है और इसे High Severity श्रेणी में रखा गया है. इसका अर्थ है कि यह खामियां बहुत ही गंभीर हैं और यदि इन्हें समय रहते ठीक नहीं किया गया, तो यूजर्स को गंभीर नुकसान हो सकता है.

किन Chrome वर्जन में है खतरा?

यह खामियां नीचे बताए गए सभी वर्जनों से पहले के वर्जन में पाई गई हैं

Windows और macOS: 137.0.7151.119 / .120

Linux: 137.0.7151.119

इन कमजोरियों की मुख्य वजह Chrome के V8 JavaScript इंजन में integer overflow और Profiler कंपोनेंट में यूज-आफ्टर-फ्री बग बताई गई है.

क्या हो सकता है इस बग का असर?

अगर कोई यूजर Chrome का पुराना वर्जन चला रहा है और वह किसी विशेष रूप से तैयार की गई हार्मफुल वेबसाइट पर जाता है तो हैकर दूर बैठकर उस सिस्टम पर हार्मफुल कोड चला सकता है. इससे हैकर्स को कई तरह के एक्सेस मिल सकते हैं.

  • डिवाइस पर पूरा कंट्रोल हैकर को मिल सकता है.
  • सिस्टम क्रैश या हैंग हो सकता है, जिससे सेवाएं बाधित होंगी.
  • यूजर्स की निजी जानकारी या गोपनीय डेटा चोरी हो सकता है.

इस वजह से ये खामियां न केवल पर्सनल यूजर्स के लिए बल्कि सरकारी और कॉर्पोरेट संस्थानों के लिए भी खतरनाक हैं जो अपने कामकाज में Google Chrome का रेगुलर उपयोग करते हैं.

कैसे करें खुद को सुरक्षित?

CERT-In और Google दोनों ने सलाह दी है कि Chrome के यूजर्स तुरंत अपने ब्राउजर को लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में अपडेट करें. Google ने भी यह जानकारी दी है कि सभी प्लेटफॉर्म के लिए नया अपडेट जारी कर दिया गया है.

Chrome ब्राउजर अपडेट करने का प्रोसेस:

  • Chrome ओपन करें और ऊपर दाएं कोने में तीन बिंदुओं पर क्लिक करें.
  • “Help” ऑप्शन में जाकर “About Google Chrome” पर क्लिक करें.
  • Chrome अपने आप नया अपडेट चेक करेगा और यदि उपलब्ध होगा तो डाउनलोड और इंस्टॉल कर लेगा.
  • अपडेट प्रक्रिया के बाद ब्राउजर को दोबारा चालू करें ताकि नया वर्जन एक्टिव हो सके.
  • यदि आपने ऑटो-अपडेट बंद कर रखा है, तो यह प्रक्रिया अवश्य अपनाएं.

यह चेतावनी क्यों अहम है?

भारत में बड़ी संख्या में लोग और संस्थाएं Google Chrome का उपयोग करते हैं. ऐसे में यदि यह सुरक्षा खामियां बड़े स्तर पर एक्सप्लॉइट की जाती हैं, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं. इसी को देखते हुए CERT-In ने इसे High Severity Alert घोषित किया है और सभी उपयोगकर्ताओं से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: हर घर में मिलती है ये 1 रुपये वाली चीज, कूलर में बर्फ के साथ डाल दें, AC हो जाएगा फेल! फेकेगा बर्फीली हवा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo