पिछले नवंबर में जुमा अभियान को निर्धारित किया गया था।
स्पेसएक्स ने नए साल की रहस्यमय शुरुआत की है और एक सरकारी अंतरिक्ष यान 'जुमा' को पृथ्वी की कक्षा में रवाना किया है। यह अंतरिक्ष यान किस तरह का पेलोड लेकर गया है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Surveyसीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स का फॉल्कन 9 रॉकेट एक महीने की देरी के बाद रविवार को अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कनावेरल एयर फोर्स स्टेशन से रात 8 बजे रवाना हुआ, जिसके पेलोड की जानकारी गुप्त रखी गई है।
जुमा ने इस पेलोड को कहां स्थापित किया है, इसकी जानकारी भी गुप्त रखी गई है। यहां तक अमेरिकी सरकार के कौन से विभाग या मंत्रालय ने इस अभियान के लिए धन दिया है, इसकी जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है।
स्पेसएक्स एक अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी है, जिसके प्रमुख टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क हैं। कंपनी ने पहले पिछले नवंबर में जुमा अभियान को निर्धारित किया था।
नासा के मुताबिक, रविवार को जुमा ने लो-अर्थ ऑर्बिट में अपने पेलोड को स्थापित कर दिया। धरती की सतह से 1,200 मील की ऊंचाई से कम की कक्षा को लो-अर्थ ऑर्बिट कहा जाता है।
Indo-Asian News Service View Full Profile
