Women’s World Cup 2019: आज से शुरू हुआ खेल, Doodle के ज़रिये गूगल ने की ऐसी पेशकश

Women’s World Cup 2019: आज से शुरू हुआ खेल, Doodle के ज़रिये गूगल ने की ऐसी पेशकश
HIGHLIGHTS

पेरिस में आज से शुरू महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2019

डूडल में महिलाओं को फुटबॉल खेलते हुए दिखाया

महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हर चार साल में किया जाता है आयोजित

हर चार साल में आयोजित होने वाले Women’s World Cup 2019 यानी महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2019 की शुरुआत आज से हो चुकी है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में यह खेल खेला जा रहा है। इस खास मौके को देखते हुए Google ने एक खास डूडल तैयार किया है। इस गूगल डूडल में महिलाओं को फुटबॉल खेलते हुए दिखाया है जहां बैकग्राउंट में फुटबॉल के मैदान पर Google लिखा हुआ है।

Women’s World Cup 2019 का यह खेल एक महीने यानी 30 दिन तक चलेगा। इस बार वर्ल्ड कप के विजेता टीम को करीब 24 करोड़ रुपये का नगद इनाम  मिलने वाला है। इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीम हिस्सा ले रही हैं जिनमें कई देश शामिल हैं। टीमों को 6 ग्रुप में बांटा गया है। उम्मीद यही है कि इस बार भी पिछजलि बार की तरह ही इनाम और ट्रॉफी के दावेदारों में अमेरिकी टीम शामिल हो सकती है।

Women’s World Cup 2019 की जानें खासियत

World Cup में मस्कट या शुभंकर भी बेहद जरूरी होगा है। Women’s World Cup 2019 का शुभंकर मुर्गी के बच्चे ‘एटी’ को बनाया गया है। एटी को जिंदगी और फुटबॉल दोनों के जुनून के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। डूडल में soccer को गेस्ट आर्टिस्ट ले तौर पर पेश किया गया है। एटी को पिछले साल हुए फीफा पुरुष वर्ल्ड कप के शुभंकर ‘फूटिक्स’ की बेटी भी कहा जा रहा है। Women’s World Cup 2019 सभी मैच टीवी चैनल फॉक्स और एफएस1 पर देखे जा सकेंगे और ऑनलाइन इन सभी मैचों को फ्यूबो टीवी ऐप पर देखा जा सकता है।

Women’s World Cup 2019 में हिस्सा लेने वाली टीम्स इस तरह बाटीं गयीं हैं। ग्रुप ए के तहत फ्रांस, नॉर्वे, दक्षिण कोरिया, नाइजीरिया; ग्रुप बी के तहत जर्मनी, स्पेन, चीन, दक्षिण अफ्रीका; ग्रुप सी के तहत इटली, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, जमैका; ग्रुप डी के तहत इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, अर्जेंटीना, जापान; ग्रुप ई के तहत नीदरलैंड, कनाडा, न्यूजीलैंड, कैमरून और ग्रुप एफ के तहत स्वीडन, अमेरिका, चिली, थाइलैंड इनमें शामिल हैं।

पावरबैंक पर भारी छूट

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo