ये 45 देशों में 9 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें भारत भी शामिल है।
अमेजन को टक्कर देने के लिए गूगल ने बुधवार को गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन के साथ अपने प्ले स्टोर पर ऑडियोबुक्स लांच किया, जो 45 देशों में 9 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें भारत भी शामिल है। अमेज़न पर उपलब्ध 32GB स्टोरेज से लैस बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोंस
Surveyयह एप्पल के आईबुक्स और अमेजन के स्वामित्व वाली ऑडिबल की तरह है, लेकिन इस पर ऑडियोबुक्स खरीदने पर कोई मासिक ग्राहकी शुल्क नहीं चुकाना होगा। यूजर्स अपनी पसंदीदा किताब को गूगल असिस्टेंट को केवल यह बोलकर – 'ओके गूगल, रीड माई बुक' सुन सकेंगे।
गूगल प्ले बुक्स के उत्पाद प्रबंधन प्रमुख ग्रेग हर्टरेल ने बताया, "हम आज गूगल ऑडियोबुक्स जारी कर रहे हैं। यह उन यूजर्स के लिए हैं, जो बुक्स को ऑडियो के माध्यम से सुनना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा, "ऑडियोबुक्स के साथ गूगल असिस्टेंट का इंटीग्रेशन एंड्रायड, आईओएस, क्रोमकास्ट, एंड्रायड वेयर, एंड्रायड ऑटो और यहां तक कि आपके लैपटॉप के साथ भी उपलब्ध है।"
कंपनी ने एक बयान में कहा, "गूगल प्ले पर आप ऑडियोबुक किफायती कीमत पर खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको ऑडियोबुक्स की मुफ्त प्रीव्यू दी जाएगी, ताकि खरीदारी से पहले आप सही किताब चुन सकें।"
Indo-Asian News Service View Full Profile
