गूगल ने डूडल के ज़रिए मनाया लेबर डे

HIGHLIGHTS

भारत में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के नाम से मनाया जाता है और यह पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एक महत्वपूर्ण उस्तव माना जाता है।

गूगल ने डूडल के ज़रिए मनाया लेबर डे

आज गूगल डूडल के ज़रिए लेबर डे या इंटरनेशनल लेबर डे मना रहा है। 1 मई को लेबर डे मनाया जाता है। लेबर डे की शुरुआत 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुई थी जब अमेरिका में ट्रेड यूनियन और श्रम आंदोलन बढ़ रहे थे। भारत सहित कई देशों में आज के दिन पब्लिक हॉलिडे मनाया जाता है, हालाँकि अब इस दिन को उत्तर भारत में उतनी महत्वपूर्णता नहीं दी जाती है जितनी पिछले समय में दी जाती थी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

1 मई 1886 में शिकागो में पुलिस के खिलाफ श्रम विरोध में बमबारी के बाद यह निर्णय लिया गया कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 4 मई 1886 को श्रमिकों की 8 घंटे की हड़ताल और मज़दूरों की हत्या के बाद Haymarket Square, शिकागो में श्रमिकों के सपोर्ट में एक शांतिपूर्ण रैली हुई। 

विरोध के दौरान एक व्यक्ति नी पुलिस पर एक डायनामाइट बम फेंक दिया। बमबारी के बाद गनफायर शुरू हुआ और सात पुलिस अधिकारी तथा कम से कम चार नागरिक मारे गए। इस घटना को Haymarket अफेयर के नाम से याद किया जाता है। भारत में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के नाम से मनाया जाता है और यह पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एक महत्वपूर्ण उस्तव माना जाता है।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile