कई डिवाइस के लिए बंद हो रहा Google Chrome! फटाफट चेक करें लिस्ट में आपका मोबाइल तो नहीं
Google Chrome इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है. अब कई एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Chrome बंद हो रहा है. हालांकि, इसको एंड्रॉयड के पुराने वर्जन के लिए बंद किया जा रहा है. यानी ऐप का सपोर्ट हटाया जा रहा है. इससे यूजर्स को लेटेस्ट अपडेट और सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेंगे.
Surveyइन Android डिवाइस पर सपोर्ट खत्म
Google ने घोषणा की है कि Chrome का अगला वर्जन 139, Android 8.0 Oreo और Android 9.0 Pie को सपोर्ट नहीं करेगा. यह बदलाव 5 अगस्त 2025 से लागू होगा. Chrome सपोर्ट टीम की तरफ से इस अपडेट की पुष्टि Chrome फोरम पर की गई है. Chrome 138 इन ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलने वाला अंतिम वर्जन होगा. इसके बाद यूजर्स को न तो नए फीचर्स मिलेंगे, न परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट्स और न ही सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
Android 8 और 9 को 2017 और 2018 में क्रमशः लॉन्च किया गया था और Google के अप्रैल 2025 के डेटा के अनुसार, अभी भी लगभग 4% डिवाइस Android 8 और 5.8% Android 9 का इस्तेमाल कर रही हैं. Android 10 या इससे ऊपर के वर्जन अब ज्यादा डिवाइस पर चल रहे हैं.
क्या होंगे नुकसान?
Chrome का पुराना वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ब्राउजर अपडेट नहीं मिलेगा, जिससे ब्राउजिंग अनुभव पर असर पड़ सकता है. वैकल्पिक रूप से, Firefox जैसे ब्राउजर अभी भी Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन पर सपोर्ट देते हैं, जिससे पुरानी डिवाइस के लिए एक भरोसेमंद विकल्प उपलब्ध रहता है.
Google Chrome के इस बदलाव का उद्देश्य ब्राउज़र के सुरक्षा मानकों को बनाए रखना है. पुराने Android वर्जन पर सीमित सुरक्षा और डेटा एन्क्रिप्शन की वजह से यह फैसला लिया गया है. नए वर्जन में बेहतर परफॉर्मेंस, अपग्रेडेड फीचर्स और एडवांस सिक्योरिटी को प्राथमिकता दी गई है.
Chrome के पुराने वर्जन को इस्तेमाल करते रहना संभव है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करना उपयोगकर्ता की डिजिटल सुरक्षा के लिए ठीक नहीं होता. नई डिवाइस पर Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन इंस्टॉल होने के चलते उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव और नवीनतम तकनीक का लाभ मिलता है. इस वजह से अगर आप पुराना डिवाइस इस्तेमाल करते हैं तो अब समय आ गया है कि फोन को बदल लेने का.
यह भी पढ़ें: चोरी या खो गया मोबाइल? IMEI नंबर से ऐसे मिलेगा वापस, बस इस सरकारी पोर्टल पर जाकर कर दें रजिस्टर
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile