Gold Silver Prices Today: 21 अप्रैल 2026 को भी भारत में सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक परिस्थितियों, खासकर ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना 800 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई है और यह 41 रुपये यानी 0.03% नीचे आकर 1,53,902 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1,53,943 रुपये पर बंद हुआ था।
Surveyआज का सोने का दाम
ध्यान देने वाली बात है कि इसी साल 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 0.52% गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक यह 1,52,096 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
24K, 22K और 18K सोने के भाव
| कैरेट | 1 ग्राम | 8 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
| 18 कैरेट | 11,661 रुपये | 93,288 रुपये | 1,16,610 रुपये | 11,66,100 रुपये |
| 22 कैरेट | 14,249 रुपये | 1,13,992 रुपये | 1,42,490 रुपये | 14,24,900 रुपये |
| 24 कैरेट | 15,543 रुपये | 1,24,344 रुपये | 1,55,430 रुपये | 15,54,300 रुपये |
सोमवार का सोने का दाम
अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें, तो दिल्ली में ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट की नई खरीदारी के चलते सोमवार को सोने में 800 रुपये की तेजी आई थी और यह 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
आज का चांदी का दाम
वहीं चांदी की कीमतों में भी इसी तरह की अस्थिरता बनी हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में चांदी 4,300 रुपये की तेज उछाल के साथ 2,57,300 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गई, जबकि इससे पहले यह 2,53,000 रुपये प्रति किलो थी। हालांकि MCX पर चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई और यह 4,568 रुपये यानी 1.78% नीचे आकर 2,52,574 रुपये प्रति किलो रह गया, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,57,142 रुपये था।
इस साल 29 जनवरी को चांदी ने भी वायदा बाजार में 4,20,048 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी की कीमत 1.35% गिरकर 79.71 डॉलर प्रति औंस रह गई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी 2,74,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है, जबकि IBJA के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह तक यह 2,50,675 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
सोमवार का चांदी का दाम
पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो सोमवार को दिल्ली में चांदी में 4,300 रुपये की बढ़त देखने को मिली थी और यह 2.57 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जिसका मुख्य कारण बाजार में बढ़ी हुई मांग रही।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 9 मिनट की नई मिस्ट्री-थ्रिलर, डरावने जंगल की रहस्यमयी कहानी देख सिहर जाएगी आत्मा, IMDb रेटिंग 7.3
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile