Gold Rate Today: आज, 7 अक्टूबर, 2024 को भारत में सोने की कीमतें 77,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं। 24 कैरेट सोना, जिसे अपनी सबसे उच्चतम शुद्धता के लिए जाना जाता है, की कीमत आज 10 ग्राम के लिए 77,830 रुपए है। जबकि आभूषण खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोना, जो अपनी मिश्र धातु संरचना के कारण ज्यादा टिकाऊ होता है, की कीमत 71,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
Surveyजो लोग कम मात्रा में सोना खरीदना चाहते हैं, उनके लिए 1 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 7,783 रुपए है। कई कारणों, जैसे कि आर्थिक स्थितियाँ, भूराजनीतिक घटनाओं और मांग और पूर्ति आदि से इन कीमतों में उतार-चढ़ाव आता रहता है। आइए जानते हैं कि आज, 7 अक्टूबर को 22-कैरेट और 24-कैरेट सोने की 1 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम और 100 ग्राम सोने की कीमतें कितनी हैं।
| Gram | 24 Karat Gold Price | 22 Karat Gold Price |
|---|---|---|
| 1 Gram | ₹7,783 | ₹7,136 |
| 8 Grams | ₹62,264 | ₹57,088 |
| 10 Grams | ₹77,830 | ₹71,360 |
| 100 Grams | ₹778,300 | ₹713,600 |
22 कैरेट सोने का रेट
सबसे पहले बात करें 22-कैरेट सोने की तो इसके 1 ग्राम की कीमत बीते कल की तुलना में घटकर 7,136 रुपए हो गई है। आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने को कुछ रुपए की गिरावट के साथ 57,088 रुपए में खरीदा जा सकता है। जबकि 10 ग्राम सोना आज 71,360 रुपए (बीते कल की तुलना में सस्ता) में मिल रहा है। इसके बाद 100 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत घटकर 713,600 रुपए हो गई है।
24 कैरेट सोने का रेट
अब में आते हैं 24-कैरेट सोने के भाव पर, तो इसे 1 ग्राम के लिए कुछ रुपए की गिरावट से 7,783 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज घटकर 62,264 रुपए हो गई है। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव आज 77,830 रुपए (बीते कल की तुलना में कम) है। अंत में 100 ग्राम सोने की कीमत आज करीबन 1000 रुपए की गिरावट के साथ 778,300 रुपए हो गई है।

विभिन्न शहरों में सोने का भाव बदलता क्यों है?
भारत में विभिन्न शहरों में सोने की कीमत मांग और परिवहन लागत के कारण अलग-अलग होती है। दक्षिण भारत में सोने का लगभग सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, जिसके कारण विक्रेता रियायती कीमतों पर थोक में सोना खरीदते और कम दरों पर बेचते हैं। परिवहन लागत में ईंधन, वाहन का खर्च और सुरक्षा लागत आदि शामिल होते हैं। इसलिए विभिन्न शहरों में जितनी ज्यादा परिवहन लागत होगी उतनी ही ज्यादा सोने की कीमत होगी।
916 गोल्ड का क्या अर्थ है?
916 गोल्ड का मतलब केवल 22-कैरेट सोने से है। ‘916’ संख्या का इस्तेमाल फाइनल प्रोडक्ट में सोने की शुद्धता को दर्शाने के लिए किया जाता है, यानि इसका मतलब है कि 22-कैरेट सोने की 100 ग्राम मिश्र धातु में 91.6 ग्राम शुद्ध सोना होता है, जिसकी गणना (22k/24k = 91.6%) भाग करके की जाती है। किसी भी मिश्र धातु को बनाने के लिए यह सोने का सबसे शुद्ध रूप होता है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile