भारतीय नौवहन उपग्रह का कक्षा उन्नयन अभियान संपन्न

HIGHLIGHTS

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-11 का कक्षा उन्नयन अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

भारतीय नौवहन उपग्रह का कक्षा उन्नयन अभियान संपन्न

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-11 का कक्षा उन्नयन अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। अंतरिक्ष एजेंसी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसरो के मुताबिक, अगली कक्षा में पहुंचाने का अभियान शुक्रवार शाम 8.04 बजे चलाया गया। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस उपग्रह द्वारा हासिल की गई पेरीगी हाइट (पृथ्वी से निकटतम दूरी) 8,683 किलोमीटर और एपोजी हाइट (पृथ्वी से अधिकतम दूरी) 35,733 किलोमीटर है।

आईआरएनएसएस-11 को गुरुवार को छोड़ा गया था। एजेंसी ने कहा कि आईआरएनएसएस-11 का तीसरी बार कक्षा उन्नयन अभियान शनिवार रात को 10.45 बजे चलाया जाएगा। 

इस उपग्रह की लक्षित पेरीगी हाइट 31,540 किलोमीटर और एपोजी हाइट 35,797 किलोमीटर है। 

हालांकि, इसरो ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने के लिए उसके इंजन को कितनी देर तक चलाया गया।

Indo-Asian News Service View Full Profile