Chandrayaan-3: क्या सॉफ्ट ल्यूनर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनेगा भारत? यहाँ देखें लाइव टेलिकास्ट

HIGHLIGHTS

भारत अब इतिहास बनाने से बस कुछ ही घंटे दूर है।

भारत का तीसरा ल्यूनर मिशन चंद्रयान-3 आज चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

Chandrayaan-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला मिशन बन सकता है।

Chandrayaan-3: क्या सॉफ्ट ल्यूनर लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनेगा भारत? यहाँ देखें लाइव टेलिकास्ट

भारत अब इतिहास बनाने से बस कुछ ही घंटे दूर है। भारत का तीसरा ल्यूनर मिशन चंद्रयान-3 आज चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। ISRO ने कहा कि, "यह मिशन शेड्यूल पर है। सिस्टम्स को लगातार चेक किया जा रहा है। स्मूद सेलिंग जारी है। मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है!"

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Sriharikota, Sathish Dhawan Space Centre से शुरू हुए 40 दिन के इस सफर के बाद ISRO चंद्रयान-3 मिशन लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। अगर सबकुछ सही चलता है तो विक्रम लैंडर आज 6.04 PM IST पर एक सॉफ्ट ल्यूनर लैंडिंग करेगा। लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग आप नीचे दी गई वीडियो में देख सकते हैं। यह 5.27 PM IST शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें: Google का नया कमाल: अब Android में SIM ट्रांसफर करने का झंझट होगा खत्म, QR Code से ही हो जाएगा काम

14 जुलाई के लॉन्च से ही ISRO स्पेसक्राफ्ट की हेल्थ को सामान्य रखने की कोशिश कर रहा है। चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र को भी एक्सप्लोर किया जा रहा है क्योंकि इसके आसपास पूरी तरह से छाया वाले क्षेत्रों में पानी मौजूद होने की संभावना है। 

इस मून मिशन की सफलता के साथ भारत US, चीन और सोवियत संघ के बाद ल्यूनर सरफेस पर सॉफ्ट लैंडिंग की तकनीक में सफल होने वाला चौथा देश बनेगा। 

Chandrayaan-3

यह भी पढ़ें: X की टक्कर में Threads ला रहा अपना Web Version, अब केवल फोन पर ही नहीं विंडोज़ पर भी कर सकेंगे इस्तेमाल

Chandrayaan-3

Luna-25 का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला मिशन बनना था जो चंद्रयान-2 का भी टार्गेट था और अब, Chandrayaan-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला मिशन बन सकता है।

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo