HIGHLIGHTS
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया का ट्विटर हैंडल गुरुवार तड़के हैक हो गया था लेकिन कंपनी ने बयान जारी कर इसके बहाल होने का ऐलान कर दिया है।
सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया का ट्विटर हैंडल गुरुवार तड़के हैक हो गया था लेकिन कंपनी ने बयान जारी कर इसके बहाल होने का ऐलान कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Surveyअधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एयर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के हैक होने के बाद इसे बहाल कर दिया गया है। हमने मामली की जांच शुरू कर दी है।"
फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं 10,000 रूपये के अन्दर ये स्मार्टफोंस
हैकर्स ने गुरुवार तड़के एयर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया था और उस पर उड़ान सेवाएं रद्द करने सहित तुर्की भाषा में कुछ संदेश लिखे थे।
एयर इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल का नाम भी एयरइंडियाइन से बदलकर एयरइंडियाटीआर कर दिया था।
स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम
हैकर्स द्वारा लिखे गए कुछ संदेश, "आखिरी मिनट की महत्वपूर्ण सूचना। हमारी सभी उड़ान सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। अब से हम तुर्किश एयरलाइंस के साथ उड़ान भरेंगे।"
Indo-Asian News Service View Full Profile
