1 अक्टूबर से महंगे हो रहे हैं TV, AC, Fridge! खरीदने से पहले प्राइस जरूर चेक करें

HIGHLIGHTS

फेस्टिव सीजन पर सस्ते में प्रोडक्टस को खरीदने वालों को झटका।

महंगे हो रहे टीवी, एसी और फ्रिज, कितना बढ़ रहा दाम।

1 अक्टूबर से किस कारण महंगे हो रहे हैं घर के इस्तेमाल के ये जरूर सामान?

अगर आप Diwali पर खरीदारी करने के लिए अभी से प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि आपको फेस्टिव सीजन में आपके लिए घर के प्रोडक्टस हर साल ई भांति इस साल भी सस्ते में मिलेंगे तो आप शायद ही सही हो सकते हैं। असल में, अगर आप इस साल नया AC, फ्रिज या TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए। असल में, दिवाली की सेल से पहले ही रिटेलर्स ने गैजेट्स, होम अप्लायंसेज और स्मार्टफोन पर डील्स और ऑफर्स संकेत एक और देना शुरू कर दिया है, लेकिन जो माहौल इस समय नजर आ रहा है, वह कुछ अलग ही संकेत दे रहा है। इंटरनेट से मिल रही जानकारी में टिपस्टर Abhishek Yadav के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 से AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और LED TV के दाम बढ़ सकते हैं। सबसे ज्यादा मार AC की कीमत पर पड़ सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन से तो कौन सा ब्रांड अपने प्रोडक्ट के कितने दाम बढ़ सकता है, और इसका कारण क्या है।

AC की कीमत पर पड़ने वाला है सबसे ज्यादा असर

टिपस्टर के दावे के अनुसार AC की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी पोस्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है, इस पोस्ट से जानकारी मिलती है कि LG 1 अक्टूबर से AC के दाम 5 से 7 प्रतिशत बढ़ा रही है, जबकि Haier AC के दाम लगभग लगभग 5 प्रतिशत तक महंगे कर सकती है। इसका सीधा सा मतलब है कि अगर आप गर्मी में महंगे AC के चक्कर में नए सीजन के लिए इसे सर्दियों की शुरुआत और फेस्टिव सीजन में खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो आपके लिए यह बड़ा झटका है।

फ्रिज, वॉशिंग मशीन और TV के दाम भी आसमान छूएंगे?

हालांकि, अगर देखा जाए तो केवल AC के ही दाम बढ़ने वाले नहीं हैं। लीक और कुछ रिपोर्ट आदि को देखा जाए तो कुछ ब्रांड अपने अप्लायंसेज की कीमत भी करीब 3 से 4 प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। Haier के बारे में कहा गया है कि वह TV और वॉशिंग मशीन की कीमतें करीब 2 से 3 प्रतिशत बढ़ा सकता है। Blue Star, Godrej और कुछ दूसरे ब्रांड्स को लेकर भी ऐसा ही माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि यह भी अपने प्रोडक्टस के दाम बढ़ाने वाले हैं। हालांकि, सबकी नजर इस बात पर है कि यह प्राइस बढ़ने कब से वाले हैं। ऐसे में आपको बता देते हैं कि 1 अक्टूबर से कुछ प्रोडक्टस के दाम बढ़ेंगे और कुछ प्रोडक्ट आदि के दाम नवंबर में भी बढ़ाए जा सकते हैं। अब सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर दाम बढ़ किस कारण रहे हैं? आइए इसपर भी एक नजर डालते हैं।

दाम आखिर क्यों बढ़ाये जा रहे हैं?

टिपस्टर ने इसकी वजह महंगे हो रहे कॉपर, स्टील, प्लास्टिक और माल ढुलाई को बताया है। ये सभी चीजें अप्लायंसेज बनाने में इस्तेमाल होती हैं, जबकि फ्रेट का खर्च प्रोडक्ट को बाजार तक पहुंचाने की लागत को और ज्यादा बढ़ा रहा है। टिप्स्टर की मानें तो यह इस साल में हुई तीसरी प्राइस हाइक होने वाली है।

ग्राहक किन बातों का ध्यान रखें?

अभी के लिए आधिकारिक तौर पर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, यहाँ बताई सम्पूर्ण जानकारी एक टिप्स्टर की ओर से आए लीक पर आधारित है, ऐसे में ग्राहकों को अभी के लिए का कंपनियों की ओर से आधिकारिक प्राइस बढ़ाने की घोषणा का इंतज़ार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट और रिचार्ज के फोन में चकाचक चलेंगे लाइव टीवी..देखें सरकार का ये तगड़ा प्लान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :