5G को जल्द ही भारत में रोल आउट करने की योजना अब आखिरी रूप में है।
यहाँ सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर भारत में 5G सेवा को कब लॉन्च किया जाने वाला है?
यह स्पष्ट नहीं है कि तीन दूरसंचार कंपनियों में से कौन पहले 5G सेवाओं को लॉन्च करेगी, लेकिन सभी कंपनियों के एक ही समय में सेवाओं को लॉन्च करने की उम्मीद है।
5G को जल्द ही भारत में रोल आउट करने की योजना अब आखिरी रूप में है। लेकिन यहाँ सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर भारत में 5G सेवा को कब लॉन्च किया जाने वाला है? हालांकि अभी तक इसका कोई आधिकारिक तौर पर नहीं है लेकिन ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, यानि भारत में 5G सेवा लॉन्च होने से ज्यादा दूर नहीं है। हाल ही में वोडाफोन आइडिया, एयरटेल के साथ-साथ रिलायंस जियो सहित देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों ने चल रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लिया था।
अगर हम 2021 की चर्चा करें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि, Vodafone Idea, Airtel और यहां तक कि Reliance Jio ने भी अलग अलग कंपनियों से पार्टनरशिप करके 5G परीक्षण किए थे। कंपनियों ने पहले ही दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर में 5जी परीक्षण स्थल स्थापित कर लिए हैं। हालांकि इसके बाद भी 5G सेवा भारत में 2023 से पहले नहीं शुरू नहीं हो सकती है।
5G सेवा भारत में कब लॉन्च होगी?
कुछ समय पहले, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने दावा किया था कि 2022 के अंत तक 5G सेवाएं शुरू की जाएंगी। हालांकि, अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि 5G सेवा मार्च 2023 में पेश किए जाने के लिए तैयार है।
किन किन शहरों में सबसे पहले शुरू की जाएगी 5G सेवा?
5G सेवाएं दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर सहित 13 भारतीय शहरों में शुरू की जाएंगी।
सबसे पहले कौन सी कंपनी शुरू करने वाली है 5जी सेवा?
यह स्पष्ट नहीं है कि तीन दूरसंचार कंपनियों में से कौन पहले 5G सेवाओं को लॉन्च करेगी, लेकिन सभी कंपनियों के एक ही समय में सेवाओं को लॉन्च करने की उम्मीद है। ऐसा मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि 2021 में सभी दूरसंचार कंपनियों द्वारा 5G परीक्षण किए गए थे।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile