गर्मी में जीना हुआ मुहाल? Flipkart के ये 5 दमदार कूलर देंगे जबड़ कूलिंग.. कीमत सुनकर खरीदने दौड़ पड़ेंगे!
Flipkart पर 5 बेहतरीन Air Coolers पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।
5,499 से शुरू हो रही कीमत वाले एसी गर्मी को छूमंतर कर देंगे।
Bajaj, Voltas, Orient जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के कूलर इस लिस्ट में हैं।
अप्रैल का महीना आते ही गर्मी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पेड़ों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग ने मिलकर इस साल की गर्मी को पिछले सालों से कहीं ज़्यादा भयानक बना दिया है और मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इस बार पारा और ऊपर जाएगा। ऐसे में घर में बैठना किसी सज़ा से कम नहीं लगता। अब AC तो सबके बजट में नहीं आता। लेकिन एक अच्छा Air Cooler ज़रूर आ सकता है। इस समय Flipkart पर कुछ ऐसे दमदार Air Coolers मौजूद हैं जिन पर भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। आइए इन कूलर की डिटेल्स लेते हैं और फीचर आदि पर नजर डालते हैं।
SurveyOrient Electric 46L Room/Personal Air Cooler
सबसे पहले बात करते हैं Orient Electric के इस कूलर की। Flipkart पर इसका लिस्टिंग प्राइस 10,990 है, लेकिन 45% के डिस्काउंट के बाद यह आपको सिर्फ 5,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस कूलर को आप Inverter के साथ चला सकते हैं। तीनों साइड Honeycomb Pads दिए गए हैं जो हवा को ज़्यादा ठंडा करने का काम करते हैं। इसके अलावा Rust-Free Blades और तीन अलग-अलग Speed Settings भी मिलती हैं। कम बजट में एक भरोसेमंद और टिकाऊ कूलर की तलाश है तो यह ऑप्शन आँखें बंद करके चुना जा सकता है।
Hindware Smart Appliances 45L Air Cooler
इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा डिस्काउंट अगर किसी कूलर पर मिल रहा है तो वह Hindware का ये वाला कूलर है। Flipkart पर इसका लिस्टिंग प्राइस 13,990 रुपये के आसपास है, लेकिन 58% की भारी छूट के बाद यह घर आता है सिर्फ 5,799 रुपये के प्राइस में। इस कूलर की खास बात है इसका 4-Way Air Deflection इसका मतलब है कि आपको इसकी हवा चारों दिशाओं में मिलती है। Honeycomb Pads और Shut Louvers के साथ-साथ इसमें Water Level Indicator भी है। सबसे बड़ी सुविधा यह है कि यह पोर्टेबल है।

Bajaj 90L Desert Air Cooler
अगर कमरा बड़ा है और साधारण कूलर से काम नहीं चल रहा, तो Bajaj का यह 90 लीटर का Desert Air Cooler आपके लिए बना है। Flipkart पर इसका लिस्टिंग प्राइस 16,599 रुपये के आसपास था, लेकिन यह इस समय 33% डिस्काउंट के साथ यह मिल रहा है। इसका मतलब है कि इसे मात्र 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Bajaj का नाम ही भरोसे की गारंटी है। इस कूलर में Ice Chamber मिलता है। 3-Side Cooler Master और 3 Fan Speed Modes के साथ यह कूलर बड़े हॉल या गर्म कमरों के लिए एकदम सही साबित होने वाला है। Inverter Compatibility भी है, तो बिजली कटे तो भी टेंशन नहीं रहती।
Thomson 105L Desert Air Cooler
Thomson का यह कूलर उन लोगों के लिए है जिन्हें सच में भयानक गर्मी से जूझना पड़ता है। Flipkart पर 105 लीटर वाले मॉडल की लिस्टिंग प्राइस 13,499 रुपये है, लेकिन 29% डिस्काउंट के साथ यह मिल रहा है 9,499 रुपये के प्राइस में। यह कूलर 115 और 150 लीटर के बड़े वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इस कूलर में Double Ball Bearing Motor दी गई है। 4-Fin Rust-Free Blades, Honeycomb Pads, Water Level Indicator और Caster Wheels आदि भी इसमें मिलते हैं। Speed और Function के लिए आसान Knob Control भी हैं। यह Inverter के साथ भी चलता है। इस कूलर पर मिल रही डील को आप पैसा वसूल डील के तौर पर देख सकते हैं।

Voltas 36L Room/Personal Air Cooler
Voltas का नाम सुनते ही AC की याद आती है और भरोसे का यही नाम अब Air Cooler में भी उतना ही दमदार है। Flipkart पर इस कूलर का लिस्टिंग प्राइस 11,390 रुपये है, लेकिन 51% की जबरदस्त छूट के बाद यह केवल और केवल 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Water Level Indicator, Caster Wheels, Ice Chamber और Knob Control आदि मिलते हैं। Inverter Compatible है तो बिजली जाने की चिंता नहीं। छोटे कमरे या बेडरूम के लिए यह कूलर एकदम परफेक्ट है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: फ्रिज से बार-बार टपक रहा है पानी? इसे मत करो इग्नोर.. अंदर पल रही है बड़ी मुसीबत! देखें रोकने के उपाय
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile