OTT Releases This Week: OTT पर धमाकेदार होगा Holi Week! इन फिल्मों वेब सीरीज के साथ रंगारंग होगा हफ्ता

OTT Releases This Week: OTT पर धमाकेदार होगा Holi Week! इन फिल्मों वेब सीरीज के साथ रंगारंग होगा हफ्ता

मार्च 2026 की शुरुआत इस बार सिर्फ रंगों से तो हो ही रही है, इसके अलावा धमाकेदार OTT रिलीज भी इस हफ्ते को रंगने वाली हैं। असल में, होली वाले हफ्ते में 2 मार्च से 8 मार्च के बीच अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज (वेब श्रंखला) रिलीज और स्ट्रीम होने जा रही हैं। अगर आप Holika Dhahan से लेकर Holi 2026 को अपने घर पर रहकर ही मनाने वाले हैं तो आपके लिए इस वीकेंड बहुत कुछ है। इस हफ्ते OTT Releases This week में बहुत कुछ है। आइए जानते हैं कि आप घर बैठे किन फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हैलो बच्चों

Netflix पर 6 मार्च को स्ट्रीम हो रही है

फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडे की जिंदगी से प्रेरित वेब सीरीज हैलो बच्चों 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इस सीरीज में एक्टर विनीत कुमार सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इसमें आपको शिक्षा, संघर्ष और स्टार्टअप की दुनिया पर आधारित यह कहानी युवाओं को आकर्षित कर सकती है।

सूबेदार

Amazon Prime Video पर 5 मार्च से स्ट्रीम हो रही है

Anil Kapoor की फिल्म सूबेदार सीधे OTT पर रिलीज हो रही है। यह सिनेमाघरों में नहीं आई है, इसे डायरेक्ट ही OTT पर लाया जा रहा है। 5 मार्च से इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। फिल्म की कहानी और अनिल कपूर का लुक पहले से चर्चा में है, इसलिए इस पर दर्शकों की नजर रहेगी। होली के मौके पर इस फिल्म को आप अपने घर बैठे देख सकते हैं।

जब खुली किताब

ZEE5 पर 6 मार्च से स्ट्रीम हो रही है

जाने माने कलाकार Pankaj Kapur और Dimple Kapadia स्टारर जब खुली किताब 6 मार्च से जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है। इस कहानी का निर्देशन Saurabh Shukla ने किया है, यह एक मशहूर प्ले पर आधारित है। इस फिल्म को देखना भी बनता है, होली वीक में आप इस फिल्म को अपने घर बैठे देख सकते हैं।

चिरैया

JioHotstar पर 6 मार्च से स्ट्रीम हो रही है

Divya Dutta की वेब सीरीज चिरैया की बात करें तो यह 6 मार्च से जियो हॉटस्टार पर आने वाली है, यहाँ इसकि स्ट्रीमिंग की जाने वाली है। यह सीरीज शादी के बाद महिला की सामाजिक स्थिति और मानसिक संघर्ष जैसे विषयों को कवर कर रही है। मुझे लगता है कि हर महिला को इस कहानी को जरूर देखना चाहिए।

गांधी टॉक्स

ZEE5 पर 6 मार्च से स्ट्रीमिंग की जाने वाली है

साउथ स्टार Vijay Sethupathi और Arvind Swamy की फिल्म गांधी टॉक्स को लेकर ऐसा भी माना जा रहा है कि यह 6 मार्च को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में आ चुकी है और अब डिजिटल दर्शकों के लिए उपलब्ध होने वाली है। इस कहानी से आपको काफी कुछ नया जानने को मिलने वाला है।

धीरम

Sun NXT पर 6 मार्च को स्ट्रीमिंग होगी

मलयालम फिल्म धीरम की बात करें तो इसे भी 6 मार्च से सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। यह कहानी धमाकेदार है और लंबे समय पर इसे OTT पर लाए जाने की चर्चा और इंतज़ार चल रहा था। होली वीक में आपको इस कहानी को भी जरूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Holi 2026 पर अब जमेगा रंग BSNL के संग..यूजर्स के लिए BSNL ले आई खास ऑफर, 164 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo