अक्टूबर में थिएटर पर रहेगा साउथ फिल्मों का कब्जा! दस्तक देंगी सस्पेंस और ड्रामा से भरी ये 7 धुआंधार फिल्में

By
HIGHLIGHTS

साउथ की ये 7 फिल्में इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होने जा रही हैं।

शादी के बाद विजय और रश्मिका पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे।

विश्वक सेन ने अपनी ही डाइरेक्टेड मूवी में खुद ही लीड रोल अदा किया।

अगले महीने साउथ की एक से एक दमदार मूवी थिएटर में रिलीज़ होने वाली है। यकीनन साउथ मूवी लवर्स के लिए अगला महीना शानदार जाने वाला है। इन मूवीज में कलाकार अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभाते हुए नज़र आने वाले हैं। आज हम आपको आने वाली इन साउथ मूवीज़ में से कुछ ऐसी मूवीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में अगर आप एक बार सुन लें तो खुद को उन्हें देखने से रोक नहीं पाएंगे। इन सभी मूवीज़ में एक्शन और ड्रामा के साथ बहुत सारा सस्पेंस है। तो चलिए यहां उन साउथ फिल्मों की पूरी लिस्ट देख लेते हैं जिन्हें आप अक्टूबर 2026 में सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

जेलर 2

जेलर 2 साउथ की इस साल की मच अवेटेड फिल्म है। इस मूवी में रजनीकांत मूख्य भूमिका में नज़र आए हैं। इस मूवी का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। रजनीकांत संग एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजरामुडु, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिव राजकुमार विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन जैसे अन्य कलाकार इस मूवी में अपनी कला का प्रदर्शन करते नज़र आएंगे। थिएटर्स में यह मूवी 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

बत्था

बत्था 1 अक्टूबर से सिनेमाघरों में अपना रंग बिखेरने आएगी। इस मूवी में विजय सेतुपति और लिजोमोल जोस लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं इस मूवी का निर्देशन बालाजी थारनीथरन ने किया है। यह एक तमिल एक्शन ड्रामा मूवी है जिसकी कहानी 1986 के दौर में रहने वाले मद्रास के एक डरपोक लड़के कि है, जिसकी उम्र आठ साल है, वो लड़का एक बार गलती से एक खूंखार गुंडे ‘बत्था’ को स्कूल के टॉयलेट में बंद कर देता है।

आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 – AK 47

इस मूवी का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है।’आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 – AK 47′ की स्टारकास्ट में वेंकटेश दग्गुबाती, श्रीनिधि शेट्टी, नारा रोहित, निवेथा पेथुराज, युविना, राज प्रज्वल और राव रमेश शामिल हैं। यह मूवी 9 अक्टूबर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर 47 – AK 47 एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है।

बेल

बेल 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा का निर्देशन पवन वाडेयार ने किया है। मूवी में शिवा राजकुमार, संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, गोपालकृष्ण देशपांडे, साई कुमार और जयराम अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं।

सिग्मा

सिग्मा 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस एक्शन एडवेंचर मूवी का निर्देशन जेसन संजय ने किया है। फिल्म में संदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला, संपत राज, शिव पंडित, राजू सुंदरम और योग जापी ने अपनी अहम भूमिकाओं का प्रदर्शन किया है।

राणाबाली

राणाबाली 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और अर्नोल्ड वोस्लू ने अहम किरदार निभाया है। इस मूवी की एक ख़ास बात ये भी है की इस फिल्म के लीड रोल निभाने वाले किरदार विजय और रश्मिका शादी के बाद पहली बार इस पीरीयड एक्शन ड्रामा में दिखेंगे।

कल्ट

कल्ट का निर्देशन विश्वक सेन ने किया है, और उन्होंने ही इस मूवी में लीड रोल भी प्ले किया है। अन्य कलाकारों में गायत्री भारद्वाज, मुरली शर्मा, श्रीकांत अयंगर, तारक पोनप्पा और यज्ञ तुरलापति शामिल हैं। ये एक तेलुगु की स्पेशल थ्रिलर मूवी है जो 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: 2 से 3 महीने और.. खत्म होने वाला है Panchayat Seaosn 5 का इंतज़ार.. भूषण-बिनोद बने ‘बदमाश एक्टर’?


Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By