फिर से दिलों पर राज करने आ रहा Mismatched Season 4..फर्स्ट लुक ने फैंस को कर दिया कायल, देखें क्या रहेगी रिलीज डेट टाइमलाइन
Netflix की एक जानी पहचानी यंग-एडल्ट रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ Mismatched को लेकर फाइनली वो खबर आ गई है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। 3 फरवरी 2026 को मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर Mismatched Season 4 का ऐलान कर दिया है, यह सीजन सीरीज़ का आख़िरी और फाइनल सीज़न होगा। तीसरा सीज़न दिसंबर 2024 में रिलीज़ हुआ था और तभी से दर्शक जानना चाहते थे कि डिंपल और ऋषि की कहानी आगे क्या मोड़ ले सकती है। अब 2026 में आने वाला चौथा सीज़न इस लव स्टोरी को उसका आख़िरी अंजाम देने वाला है।
SurveyMarine Drive पर लौटे Dimple और Rishi
Mismatched Season 4 के ऐलान के साथ ही इसका पहला लुक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसने फैंस की भावनाएं फिर से जगा दी हैं। वीडियो में Prajakta Koli और Rohit Saraf मुंबई के Marine Drive पर बैठे नज़र आते हैं, ठीक उसी जगह, जहां पिछला सीज़न खत्म हुआ था। ये सीन देखकर साफ हो जाता है कि मेकर्स कहानी को वहीं से आगे बढ़ाने वाले हैं, जहां दिलों में सबसे ज़्यादा सवाल छूट गए थे।
फैंस बोले We want a Happy Ending!
Mismatched Season 4 की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी भावनाओं को भी शेयर करना शुरू कर दिया है, कुछ इस टीजर को देखकर लिख रहे हैं, Am I crying or am I crying? तो किसी ने सीधा दिल की बात कह दी, We want happy ending। Dimple और Rishi की केमिस्ट्री हमेशा से इस सीरीज़ की जान रही है, और फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार कहानी दर्द नहीं, बल्कि सुकून के साथ खत्म हो।
क्यों फीका पड़ा था Mismatched Season 3?
Mismatched Season 3, को 13 दिसंबर 2024 को Netflix पर रिलीज़ किया गया था, हालांकि, यह फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाया था। कहानी में तीन साल का टाइम जंप दिखाया गया, जिससे कई दर्शक कनेक्ट नहीं कर पाए।
हालांकि, Prajakta Koli और Rohit Saraf की केमिस्ट्री ने शो को संभाले रखा। पुराने कलाकारों के साथ नए किरदार जुड़े, लेकिन इमोशनल लेवल पर सीरीज़ पहले जैसी गहराई नहीं बना पाई।
मेकर्स ने Final Season को लेकर क्या बयान दिया?
Netflix India ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘We’ve cried, we’ve screamed, we’ve shipped. Let’s meet for a cold coffee non-date, one last time?’
मेकर्स के मुताबिक, Mismatched Season 4 सिर्फ प्यार की कहानी नहीं है, बल्कि टाइमिंग, ग्रोथ और अधूरी बातों की कहानी है। Dimple और Rishi बदल चुके हैं, ज़िंदगी ने उन्हें अलग रास्तों पर भेज दिया है, लेकिन picture abhi baaki hai mere dost।
कास्ट और क्रू की सम्पूर्ण डिटेल्स
इस आख़िरी सीज़न को Divyang Thakkar ने डायरेक्ट किया है और इसे Gazal Dhaliwal ने क्रिएट किया है। शो के प्रोड्यूसर Ronnie Screwvala हैं। लीड रोल्स के साथ-साथ Vidya Malvade, Rannvijay Singha, Ahsaas Channa, Taaruk Raina, Muskkaan Jaferi और Abhinav Sharma भी सीरीज़ में नज़र आएंगे।
यह भी पढ़ें: 5 महीने बाद भी Netflix पर छाई ये फिल्म: 156 मिनट की रोमांचक कहानी कर रही है ट्रेंड
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile