Latest OTT Releases February (Last Week 2026): कौन सी फिल्म-सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर?
Latest OTT Releases February (Last Week 2026): अगर आप हर वीकेंड यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि अब क्या देखें?, तो इस बार चिंता छोड़ दीजिए। 23 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की ऐसी बौछार होने वाली है, जिसमें वॉर ड्रामा, पॉलिटिकल एक्शन, हॉरर, सोशल थ्रिलर और मॉन्स्टर यूनिवर्स, सब कुछ शामिल है। Prime Video, Netflix, JioHotstar, Zee5, Apple TV+ और MX Player जैसे बहुत से प्लेटफॉर्म इस हफ्ते बहुत कुछ बड़ा लेकर आने वाले हैं। आइए इस Week Release होने वाली सभी वेब सीरीज और फिल्म/मूवीज पर एक नजर डालते हैं।
SurveyIkkis (26 फरवरी 2026)
Ikkis एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 1971 के युद्ध और 2001 की एक भावनात्मक मुलाकात के बीच नॉन-लिनियर तरीके से चलती है। यह सिर्फ युद्ध नहीं, बल्कि एक पिता के दर्द और बलिदान की कहानी भी है। इस कहानी को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
The Bluff (25 फरवरी 2026)
The Bluff में Priyanka Chopra Jonas एक पूर्व समुद्री लुटेरे की भूमिका में हैं, जो अपने अतीत से भागना चाहती है। लेकिन जब उसका दुश्मन उसे ढूंढ निकालता है, तो उसे अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से लड़ना पड़ता है। इस कहानी को भी Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है।
One Battle After Another (26 फरवरी 2026)
One Battle After Another एक सैटायरिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें Leonardo DiCaprio एक रिवोल्यूशनरी नेता की भूमिका निभाते हैं। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि में यह फिल्म राजनीति, विद्रोह और व्यक्तिगत संघर्ष को जोड़ती है। इस शो को JioHotstar पर देखा जा सकता है।
Black Phone 2 (28 फरवरी 2026)
Black Phone 2 पहले भाग का सीक्वल है, जहां नया खतरा बच्चों के गायब होने से जुड़ा है। डर और रहस्य का यह सिलसिला फिर लौट रहा है। इस दमदार और डरावनी कहा को आप JioHotstar पर देख पाएंगे।
Bugonia (28 फरवरी 2026)
Bugonia एक ब्लैक कॉमेडी है, जिसमें दो लोग एक CEO को एलियन समझकर किडनैप कर लेते हैं। क्या वह सच में एलियन है या यह सिर्फ भ्रम है? अगर आप किसी कहानी को देखकर बेसुध हँसना चाहते हैं तो आपके लिए यह ऑप्शन बेस्ट हो सकता है। इस कहानी को JioHotstar पर देखा जा सकता है।
Paradise Season 2 (23 फरवरी 2026)
Paradise का नया सीजन बंकर से बाहर की दुनिया और अंदर की साजिशों के बीच संतुलन बनाता है। यह कहानी आपको बेहद ज्यादा पसंद आ सकती है, अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो यह आज ही रिलीज हो रही है। इस कहा को आप JioHotstar पर देख सकते हैं।
Secret Stories: Roslin (Malayalam- 27 फरवरी 2026)
एक 17 वर्षीय लड़की को लगता है कि कोई उसे सपनों में स्टॉक कर रहा है। क्या यह मन का भ्रम है या सचमुच कोई खतरा? यह कहानी आपको सोच को ही बदलकर रख सक्ने का दमखम रखती है।
Thadayam (Tamil – 27 फरवरी 2026)
Thadayam 1999 की असली घटनाओं से प्रेरित एक क्राइम थ्रिलर है। इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
Abar Proloy Season 2 (Bengali – 27 फरवरी 2026)
Abar Proloy में गोल्ड हाइस्ट और सुपरकॉप की जांच कहानी को आगे बढ़ाती है। यह कहानी बेहद ही दमदार है और आपके मनोरंजन के लिए बेस्ट है। इसे देखने के लिए आपको ZEE5 पर जाना होगा।
Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam (27 फरवरी 2026)
एक 90 साल पुराने मराठी स्कूल को बचाने की लड़ाई पर आधारित यह कहानी एक भावनात्मक सोशल ड्रामा है। इसे भी आपको जरूर देखना चाहिए। यह शो आप ZEE5 पर देख सकते हैं। इस कहानी को भी ZEE5 पर देखा जा सकता है।
Accused (27 फरवरी 2026)
Accused में डॉ. गीतिका सेन पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगता है, जब वह गोद लेने की प्रक्रिया में होती हैं। सच क्या है? यही सस्पेंस इस सीरीज की जान है। यह कहानी आपके दिमाग के पुर्जे पुर्जे हिला डालने वाली है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो आपको Netflix पर जाना होगा।
Psycho Saiyan (24 फरवरी 2026)
एक रोमांटिक थ्रिलर, जहां प्यार और अपराध की दुनिया टकराती है। इस कहानी को देखकर आप कहीं न कहीं कई सवालों से घिर सकते हैं। आपको यह कहानी Amazon MX Player पर देखने को मिलने वाली है।
इस हफ्ते क्या देखें?
- वॉर ड्रामा के लिए: Ikkis
- पावरफुल एक्शन के लिए: One Battle After Another
- हॉरर के लिए: Black Phone 2
- सोशल थ्रिलर के लिए: Accused
यह हफ्ता हर तरह के दर्शकों के लिए खास है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile