Panchayat से ज्यादा रेटिंग वाली ‘Gullak’ को लेकर सबसे बड़ा अपडेट..देखें रिलीज टाइमलाइन, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

HIGHLIGHTS

Gullak 5 को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

Gullak के नए सीजन को कहाँ और कब स्ट्रीम किया जाएगा?

Gullak की IMDb Rating पंचायत से भी ज्यादा है।

Panchayat से ज्यादा रेटिंग वाली ‘Gullak’ को लेकर सबसे बड़ा अपडेट..देखें रिलीज टाइमलाइन, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

कुछ TV Show ऐसे होते हैं कि अगर आप टीवी बंद करना चाहते हैं तो भी कर नहीं पाते हैं, क्योंकि यह आपको अपने साथ शुरू से एंड तक बांधे रखते हैं। ऐसा ही एक शो Gullak भी है। मिश्रा परिवार की छोटी छोटी खुशियाँ, उनके झगड़े, उनकी तकलीफें और उनका प्यार देखते हुए हर बार ऐसा लगता है जैसे यह हमारे अपने घर की कहानी है। IMDb पर 9.1 की rating वाली इस सीरीज को पंचायत से भी आगे माना जा सकता है। पंचायत की रेटिंग की बात करें तो यह 9.0 है, इससे ही यह पता चलता है कि इस show ने लोगों के दिलों में कितनी गहरी जगह बनाई है। और अब Sony LIV ने officially Gullak Season 5 को कन्फर्म कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस बार क्या नया होने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Gullak Season 5 को लेकर सबसे बड़ा अपडेट आ चुका है

यह वो update है जिसने fans को सबसे ज्यादा चौंकाया है। पिछले चार seasons में Annu Bhaiya का किरदार निभाने वाले Vaibhav Raj Gupta इस बार show का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह अब Anant Joshi Anand इस किरदार को निभाने वाले हैं।

Anant Joshi ने कहा है कि उन्हें Gullak पहले से बहुत पसंद था और मिश्रा परिवार उन्हें बिल्कुल आम भारतीय परिवार जैसा लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार Annu Bhaiya का किरदार पहले से ज्यादा समझदार और मैच्योर होने वाला है।

Gullak Season 5 की Cast की सम्पूर्ण जानकारी

जो चीज Gullak को खास बनाती है वो है इसकी कास्ट और उनके बीच की केमिस्ट्री है। इस बार भी एक बदलाव के अलावा पूरी कास्ट वही रहने वाली है।

  • कहानी में इस बार भी Jameel Khan- Santosh Mishra यानि मिश्रा जी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
  • Geetanjali Kulkarni शांति मिश्रा के किरदार में ही देखी जाने वाली हैं।
  • Harsh Mayar छोटे बेटे Aman का ही किरदार करने वाले हैं।
  • Sunita Rajwar पड़ोसन के किरदार नें फिर से नजर आने वाली हैं, इन्हें इस बार पंचायत में प्रधान यानि क्रांति देवी के किरदार में ही नजर आने वाली हैं।

Gullak Season 5 की कहानी, क्या नया होने वाला है?

Gullak Season 4 जून 2024 में रिलीज हुआ था। हालांकि, इस सीजन का अंत बहुत इमोशनल था। Aman गुस्से में घर छोड़कर चला जाता है फिर Annu उसे ढूंढकर वापस लाता है और पूरा परिवार एक बार फिर साथ आता है। इसी emotional reunion के साथ season 4 खत्म हुआ था।

Gullak Season 5 वहीं से आगे बढ़ेगा जहाँ season 4 खत्म हुआ था। Season 4 के अंत में Santosh Mishra घर बेचकर नए apartment में shift होने का फैसला लेते हैं। ऐसे में नया season मिश्रा परिवार की नई जगह में नई adjustment नए पड़ोसी बढ़ते खर्चे और बदलती जिंदगी के इर्द गिर्द घूमता नजर आ सकता है। हालांकि, इस बार आपको कुछ लव ऐंगल भी इसमें नजर आ सकता है। ऐसे में आपको एक बड़े generation gap वाली कहानी भी देखने को मिल सकती है।

Gullak Season 5 Release date और platform

Sony LIV ने officially Gullak Season 5 confirm किया है लेकिन अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। Harsh Mayar ने एक interview में hint दिया है कि season जल्द आने वाला है और reports की मानें तो shooting भी चल रही है। यह show Sony LIV के साथ साथ OTTplay Premium पर भी आने वाला है। TVF का यह show हर बार एक ऐसी कहानी लेकर आता है जो screen बंद होने के बाद भी आपके साथ रहती है। तो अगर आपने पिछले चार seasons नहीं देखे तो अभी देख लीजिए और season 5 के लिए तैयार हो जाइए।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: National Technology Day 2026: आज ही के दिन ‘पोखरण’ में भारत ने रचा था इतिहास, PM मोदी ने बधाई

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile