मनोरंजन और सस्पेंस का डबल डोज़ होगी Drishyam 3; सिनेमाघरों में धमाका करेंगी ये 10 फिल्में
Weekends में theatres में देखने लायक कुछ नहीं होता। लेकिन इस हफ्ते यानि 18 से 24 मई 2026 के बीच ऐसा बिल्कुल नहीं है। Mohanlal की Drishyam franchise का तीसरा part आ रहा है Ananya Pandey की रोमांटिक फिल्म आ रही है और कई भाषाओं में थ्रिलर ड्रामा और इमोशनल फिल्म्स भी release हो रही हैं। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में क्या क्या आने वाला है।
SurveyDrishyam 3
कब रिलीज हो रही: 21 मई
यह इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज होने वाली है। Mohanlal की superhit franchise का तीसरा पार्ट आखिरकार आ रहा है। Georgekutty एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता नजर आएगा। पुराने राज और नए खतरे उसकी जिंदगी को फिर से मुश्किल बना देते हैं। Mohanlal के साथ Meena, Siddique और Asha Sarath जैसे कलाकार इसमें हैं।
Chand Mera Dil
कब रिलीज हो रही: 22 मई
Ananya Pandey और Lakshya की यह romantic drama उन लोगों के लिए है जिन्हें प्यार टूटे दिल और नई शुरुआत वाली कहानियाँ पसंद हैं। दो युवाओं की भावनात्मक यात्रा और music lovers के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है।
Ugly Story
कब रिलीज हो रही: 22 मई
यह Telugu psychological thriller Neha नाम की एक लड़की की कहानी है जिसकी जिंदगी एक लड़के से मिलने के बाद डर और परेशानी में बदल जाती है। Toxic relationships और जुनून के खतरनाक असर को इसमें दिखाया गया है।
Dose
कब रिलीज हो रही: 22 मई
एक डॉक्टर को अपने अस्पताल में हुई एक संदिग्ध मौत के पीछे का सच पता चलता है और फिर एक के बाद एक राज खुलने लगते हैं। Malayalam thriller पसंद करने वालों के लिए यह देखने लायक है।
Ramani Kalyanam
कब रिलीज हो रही: 22 मई
Raj और Sanjana की कहानी जो अपने पुराने दर्द के साथ जी रहे होते हैं। बार बार मिलने के बाद दोनों की जिंदगी बदलने लगती है और पुराने जख्म फिर सामने आते हैं।
September 21
कब रिलीज हो रही: 22 मई
Alzheimer से जूझ रहे पिता और उनके परिवार की emotional कहानी को इस फिल्म में देखा जा सकता है। एक बेटे और उसके पिता के रिश्ते को बहुत भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। Kannada में emotional drama पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म बेस्ट हो सकती है।
Purushaha
कब रिलीज हो रही: 22 मई
Govind एक family therapist है लेकिन उसकी खुद की शादी टूटने लगती है। अपने रिश्ते और जिंदगी को बचाने की उसकी कोशिश इस फिल्म में कहानी के तौर पर देखी जा सकती है।
First Time
कब रिलीज हो रही: 22 मई
दो engineering students की जिंदगी तब बदल जाती है जब धरती पर aliens आ जाते हैं। Science रहस्य और supernatural चीजों का मिश्रण इस film नजर आता है। कुछ अलग देखना हो तो इस फिल्म को देखा जा सकता है।
Kuchuku
कब रिलीज हो रही: 22 मई
दो दोस्तों की दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है लेकिन उनके बच्चे अभी भी अच्छे दोस्त हैं। परिवारों के बीच का तनाव धीरे धीरे बच्चों की जिंदगी को भी प्रभावित करने लगता है।
Asurana Kaiyalli Parijata
कब रिलीज हो रही: 22 मई
Rahul का कर्मचारी Sharma उसकी पत्नी Rashmi के लिए खतरनाक जुनून पाल लेता है। कहानी में प्यार जलन और murder जैसे twists देखने को मिलेंगे। तो इस हफ्ते सिनेमा घर फिल्मों से भरा रहने वाला है।
अगर बड़े पर्दे पर कुछ जबरदस्त देखना है तो Drishyam 3 सबसे पहली चॉइस हो सकती है। Hindi romantic film पसंद करते हैं तो आपको Chand Mera Dil भी पसंद आ सकती है। Thriller का शौक है तो Ugly Story और Dose दोनों अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं, इसके अलावा अगर आप Emotional family drama देखना चाहते हैं तो आपके लिए September 21 बेस्ट चॉइस हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 5 से पहले ही देख लें TVF की ये 5 वेब सीरीज..एक रेटिंग की बादशाह
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile