ओटीटी पर हर हफ्ते कोई न कोई वेब सीरीज या मूवी रिलीज़ होती रहती है। अक्सर जो फिल्में बड़े परदे पर फ्लॉप हो जाती हैं, उनकी किस्मत ओटीटी पर खुल जाती है। जिस मूवी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म आई है, जो 3 महीने पहले बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर साबित हुई थी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद ही इस मूवी की किस्मत रातों रात बदल गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, अब तो यह मूवी टॉप-10 में भी ट्रेंड कर रही है। आप भी सोच रहे होंगे कि हम भला ऐसी कौनसी मूवी की बात कर रहे हैं? तो ज़रा दिल थाम कर बैठिये और मूवी का नाम जानने के लिए हमारे साथ अंत तक बने रहिये।
जिस मूवी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वो मूवी 3 महीने पहले ही थेटर्स में रिलीज़ हो चुकी है, हालांकि वहां इस मूवी का पैर ज़्यादा जमा नहीं। डॉर्क कॉमेडी और एक्शन थ्रिलर के तौर पर बेशक बड़े पर्दे पर इस मूवी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फैंस की फेवरेट बन गई है। और बस फैंस ही नहीं, क्रिटिक ने भी इस मूवी की तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिए हैं।
अब इतने हिंट्स के बाद तो आप समझ ही चुके होंगे कि हम यहां कौन सी मूवी की बात कर रहे हैं, फिर भी आपकी जानकारी के लिए बता दें की हम यहां फिल्म “Baby Do Die Do” की बात कर रहे हैं। यह मूवी इस साल ही जुलाई में रिलीज़ हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमर्शियल परफॉर्मेंस खराब रही थी और यह मूवी फ्लॉप हो गई। हाल ही में इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है और यहां रिलीज़ होते ही इस मूवी ने हुड़दंग मचा दिया है।
‘बेबी डू डाय डू’ की कहानी सस्पेंस से भरपूर है, अपनी इसी कहानी के दम पर इस मूवी ने नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाया है, और टॉप-10 ट्रेंडिंग कि लिस्ट में शुमार होकर चौथे स्थान पर ट्रेंड कर रही है। हुमा कुरैशी की इस मूवी ने ओटीटी पर सही मायनों में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
अगर इस मूवी के प्लाट ट्विस्ट की बात की जाए तो इस मूवी में हुमा कुरैशी ने एक सीरियल किलर लेडी का किरदार निभाया है, जो मर्दो को निशाना बनाकर उन्हें मौत के घाट उतारती है। आखिर क्यों हुमा सिर्फ मर्दो को ही अपना निशान बना रही हैं? इसके पीछे भी एक कारण है, जो आपको फिल्म देखने के बाद ही समझ आ सकता है। इस मूवी की सबसे ख़ास बात तो ये है कि सीरीयल किलर होने के बावजूद भी हुमा का करैक्टर न तो बोल सकता है और न ही सुन सकता है। IMDb पर इसे 5.9 की रेटिंग्स मिली है।
यह भी पढ़ें: चंदन महतो वाली से ज्यादा तगड़ी हैं ये 4 वेब सीरीज, पहले ही मिनट से ताबड़तोड़ एक्शन शुरू..