लॉन्च से पहले OnePlus Buds Pro 2 के प्राइस रेंज का खुलासा, क्या आपके बजट में है कीमत?

लॉन्च से पहले OnePlus Buds Pro 2 के प्राइस रेंज का खुलासा, क्या आपके बजट में है कीमत?
HIGHLIGHTS

OnePlus Buds Pro 2 की यूरोपीय कीमत का खुलासा हो चुका है

भारत में Buds Pro 2 की कीमत Rs 10,900 की रेंज में रहेगी

इयरबड्स यूरोप के कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किए जाएंगे

OnePlus भारत में 7 फरवरी को एक ग्रैंड इवेंट आयोजित करने की यूजना बना रहा है जहां OnePlus 11, OnePlus 11R, और OnePlus Buds Pro 2 लॉन्च किए जाएंगे। TWS ड्यूअल-टोन डिजाइन और सिलिकॉन इयर टिप्स के साथ ओरिजिनल वाले से काफी मिलता-जुलता लगता है। ये भी सेगमेंट में स्पेशल ऑडियो ऑफर करने वाले पहले इयरबड्स होंगे। अब, आधिकारिक घोषणा से पहले, टिप्सटर स्नूपी टेक ने OnePlus Buds Pro 2 की यूरोप की कीमत का खुलासा कर दिया है। उनके अनुसार, ये इयरबड्स यूरोप के कुछ चुनिंदा देशों में लॉन्च किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: सस्ती कीमत में खरीदना चाहते हैं अच्छा स्मार्टफोन? तो देखें Realme का ये तगड़ा फोन

हालांकि, ध्यान देना चाहिए कि डिवाइस की यूरोपीय कीमत, भारतीय कीमत के मुकाबले थोड़ी अधिक होगी। ऑडियो सुनने के लंबे अनुभव के लिए OnePlus Buds Pro 2 डायनौडिओ ट्यूननिंग के साथ आएंगे। 

OnePlus Buds Pro 2 की संभावित कीमत

OnePlus Buds Pro 2 यूरोप में €179 (लगभग Rs 16,000) की कीमत पर लॉन्च होगा। रूमर्स के अनुसार, Buds Pro 2 की कीमत भारत में Rs 10,900 की रेंज में रहेगी। 

OnePlus Buds Pro 2 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Buds Pro 2 ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और इनमें एंड्रॉइड और iOS डिवाइसेज़ का सपोर्ट शामिल है। इनमें डॉल्बी एटमॉस स्पेशल ऑडियो का सपोर्ट भी दिया है। इयरबड्स एक 11mm डायनेमिक ड्राइवर और एक 6mm प्लानर डायाफ्राम ड्राइवर के साथ आते हैं। इनमें एक्टिव नोइस को रोकने के लिए ड्यूअल माइक्रोफोंस, कॉल नोइस को रोकने के लिए ट्रिपल-माइक्रोफोंस और बायनॉरल लो-लेटेंसी ब्लूटूथ ट्रांसमिशन दिया है। 

OnePlus Buds Pro 2 price

यह भी पढ़ें: Meta एक यूनिक स्मार्टवॉच लाने की कर रहा है तैयारी, आखिर क्या है इसकी खासियत?

TWS इयरबड्स गेमिंग के लिए 54ms अल्ट्रा लो-लेटेंसी, वॉटर रेज़िस्टेंस के लिए IP55 और केस के लिए IPX4 रेटिंग ऑफर करते हैं। इयरबड्स एक 60mAh बैटरी के साथ आते हैं और दावा है कि ये ANC ऑफ के साथ 9 घंटों तक स्टैंडअलोन म्यूजिक ऑफर करते हैं। कैरी केस में एक 520mAh बैटरी है जो 39 घंटों का प्लेबैक सपोर्ट ऑफर करती है। डिवाइस में एक Qi वायरलेस चार्जिंग केस और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo