ऑडिबल सुनो की फ्री कहानियां अब एलेक्सा पर उपलब्ध

ऑडिबल सुनो की फ्री कहानियां अब एलेक्सा पर उपलब्ध
HIGHLIGHTS

ऑडिबल सुनो एक मुफ्त ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जो आपको सैकड़ों घंटे के ऑडियो मनोरंजन की असीमित सुविधा प्रदान करती है

यूजर्स ऑडिबल सुनो लाइब्रेरी खोलने के लिए कह सकते हैं ‘एलेक्सा, ओपेन ऑडिबल सुनो’। इस लाइब्रेरी में थ्रिलर फैक्टरी, योद्धा, बी स्टूपिड विद वीर दास, आजाद आवाज़ के अलावा लोगों के और भी बहुत से पसंदीदा टाइटल्स शामिल हैं

किसी टाइटल का नाम लेकर भी उसे सीधे सुना जा सकता है। मसलन, “एलेक्सा, आस्क ऑडिबल सुनो टु प्ले थ्रिलर फैक्टरी” या “एलेक्सा, ऑडिबल सुनो शुरू करो और परमानेंट रूममेट्स सुनाओ

ऑडिबल ने आज घोषणा की कि ऑडिबल सुनो और Audible.in के बहुत सारे पसंदीदा टाइटल अब अमेज़न एको और एलेक्सा की अन्य बिल्ट-इन डिवाइसेज़ पर सरल वॉयस कमांड के साथ उपलब्ध होंगे। भारत में एलेक्सा उपयोगकर्ता अब बिना किसी पेमेंट डिटेल, विज्ञापन या साइन-अप प्रक्रिया के हिंदी और अंग्रेजी में सैकड़ों घंटे के ऑडियो मनोरंजन का उपयोग एकदम फ्री में कर सकेंगे। इन सभी टाइटल्स का आनंद अमेज़न एको और एलेक्सा की अन्य बिल्ट-इन डिवाइसेज़ पर लिया जा सकता है। 

एलेक्सा पर ऑडिबल सुनो

ऑडिबल सुनो एक मुफ्त ऑडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जो आपको सैकड़ों घंटे के ऑडियो मनोरंजन की असीमित सुविधा प्रदान करती है। यूजर्स ऑडिबल सुनो लाइब्रेरी खोलने के लिए कह सकते हैं ‘एलेक्सा, ओपेन ऑडिबल सुनो’। इस लाइब्रेरी में थ्रिलर फैक्टरी, योद्धा, बी स्टूपिड विद वीर दास, आजाद आवाज़ के अलावा लोगों के और भी बहुत से पसंदीदा टाइटल्स शामिल हैं। एक बार शुरू होने के बाद श्रोता  रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर या हॉरर कैटेगरी में से चुनाव करने के बाद कैटेलॉग से वह कहानी सुन सकते हैं, जिसे वे सुनना चाहते हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, देवदत्त पटनायक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तब्बू, अनुराग कश्यप, नीना गुप्ता इत्यादि जैसे टॉप लेवल के कहानी सुनाने वालों से सीधे भी कहानी सुनी जा सकती है। उदारहण के लिए अगर आपको थ्रिलर फैक्टरी सुनना है तो आपको सिर्फ इतना कहना है, “एलेक्सा, आस्क ऑडिबल सुनो टु प्ले ए स्टोरी बाय अनुराग कश्यप”। किसी टाइटल का नाम लेकर भी उसे सीधे सुना जा सकता है। मसलन, “एलेक्सा, आस्क ऑडिबल सुनो टु प्ले थ्रिलर फैक्टरी”  या “एलेक्सा, ऑडिबल सुनो शुरू करो और परमानेंट रूममेट्स सुनाओ।”

ऑडिबल के साथ एलेक्सा पर मौजूद कहानियों का कलेक्शन बढ़ाया गया कहानी सुनाने के लिए कहना एलेक्सा से किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय अनुरोध है। अब एलेक्सा अपने यूजर्स को मौका देगी कि वे उसकी मौलिक कहानियों के अलावा ऑडिबल से भी कहानियां सुन सकते हैं और वह भी बिल्कुल फ्री में। ऑडिबल टाइटल्स से सावधानी से चुनी गई कहानियों को सुनने के लिए सिर्फ इतना कहिए, “एलेक्सा, टेल मी ए स्टोरी” या “एलेक्सा, कहानी सुनाओ।” इसमें शामिल हैं रस्किन बॉन्ड, प्रेमचंद व रविंद्रनाथ टैगोर की क्लासिक कहानियां, सदाबहार कराडी कहानियां और लोकप्रिय कथावाचक नीलेश मिश्रा की ‘किस्से लॉकडाउन के’ व ‘योद्धा’ इत्यादि।

देवदत्त पटनायक द्वारा प्रस्तुत महाभारत, अब एलेक्सा पर पौराणिक कथाओं के सर्वश्रेष्ठ लेखक द्वारा खुद सुनाई गई ऑडियो सीरीज ‘सुनो महाभारत देवदत्त पटनायक के साथ’ को मिले श्रोताओं के जबर्दस्त रिस्पांस का लाभ उठाते हुए, ऑडिबल ने इस उत्कृष्ट रचना को भारत में एलेक्सा यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। सिर्फ इतना बोलना है कि ‘एलेक्सा, महाभारत सुनाओ’ या ‘एलेक्सा, प्ले महाभारत’। ऐसा करते ही यूजर अपने अमेज़न एको और एलेक्सा के अन्य बिल्ट-इन डिवाइसेस पर इस महागाथा को सुन सकते हैं।

इस नए फीचर और एलेक्सा के साथ सहयोग पर, ऑडिबल इंडिया के कंट्री हेड शैलेश सवलानी कहते हैं, “ऑडिबल में, हमारा निरंतर यही प्रयास है कि लोगों को विश्वस्तरीय लोकप्रिय कहानियों तक आसान पहुंच दी जाए। इस लॉन्च के साथ, हमारी न केवल अपने ऑडिबल ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने की योजना है, बल्कि हम लोकप्रिय ऑडियो कंटेंट से सावधानीपूर्वक चुनी गई हमारी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कहानियों को एलेक्सा यूजर्स तक पहुंचाने का भी इरादा रखते हैं। हम कहानी को बयां करने की ताकत पर भरोसा करते हैं और इस अनुभव को एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए काफी उत्साहित भी हैं।”

अमेज़न इंडिया में एलेक्सा एक्सपीरियंस व डिवाइसेज़ के लिए कंट्री मैनेजर पुनीश कुमार अपनी बात रखते हुए कहते हैं, “एलेक्सा के रूप में घर में मौजूद एक एको स्मार्ट स्पीकर परिवार के सदस्यों को उन चीज़ों से जोड़े रखता है, जो उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। एक कहानी सुनाने वाले के तौर पर एलेक्सा की भूमिका को हमारे ग्राहकों ने काफी सराहा है। पिछले वर्ष, ग्राहकों ने तकरीबन हर मिनट एक अंग्रेजी या हिंदी कहानी के लिए अनुरोध किया। एलेक्सा पर ऑडिबल सुनो की चयनित कहानियों की उपलब्धता से हमारे ग्राहक बड़ी आसानी से महत्वपूर्ण संदेश देने वाली कहानियों की खोजबीन कर सकेंगे।”

 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo