Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » Apps » WhatsApp चलाने के लिए अब ज़रूरी होगा ये काम, वर्ना लग जाएगा बैन?

WhatsApp चलाने के लिए अब ज़रूरी होगा ये काम, वर्ना लग जाएगा बैन?

By Faiza | Updated on 07-Oct-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

WhatsApp पुराने Android और iOS वर्जन वाले डिवाइसेज पर लॉग-इन ब्लॉक करने की टेस्टिंग कर रहा है।

चुनिंदा यूजर्स को WhatsApp एक्सेस से पहले फोन का Software Update करने की चेतावनी दिखाई जा रही है।

यह बदलाव Server-Side Update के जरिए लागू किया जा रहा है, इसलिए नया WhatsApp वर्जन डाउनलोड करना जरूरी नहीं है।

WhatsApp चलाने के लिए अब ज़रूरी होगा ये काम, वर्ना लग जाएगा बैन?
Faiza Faiza
07-Oct-2026

हम सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप एक ऐसे नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो पुराने iOS या Android वर्जन पर चल रहे डिवाइसेज पर ऐप का एक्सेस रोक सकता है। हालांकि ये बदलाव ज़रूरी है क्योंकि इस बदलाव का इकलौता मक़सद यूजर्स को WhatsApp इस्तेमाल करने से पहले अपने फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखने के लिए बढ़ावा देना है। ऐसा कहा जा सकता है कि ये बदलाव प्लेटफॉर्म की अकाउंट सिक्योरिटी मजबूत करने और पुराने सॉफ्टवेयर से जुड़े खतरों से यूजर्स को बचाने की बड़ी कोशिशों का हिस्सा है। सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपडेट फ़िलहाल सीमित संख्या में ही यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

पुराने OS वाले डिवाइसेज पर नहीं चलेगा WhatsApp

WABetaInfo के द्वारा दी गई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp कुछ चुनिंदा Android और iOS यूजर्स को एक नई स्क्रीन दिखा रहा है,इस स्क्रीन पर लॉग-इन करने से पहले अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने के लिए बताया जा रहा है। प्रभावित यूजर्स को WhatsApp एक्सेस करने से पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना होगा।

इसके ज़रिये यूज़र्स ये भी चेक कर सकते हैं कि उनका डिवाइस किस सॉफ्टवेयर वर्जन पर चल रहा है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp यूजर्स को इस अपडेट को स्किप करके सीधे लॉग-इन करने की इजाजत नहीं देगा। यानि अगर आपको ऐप इस्तेमाल करना ही है तो आपको सॉफ्टवेयर अपडेट करना अनिवार्य होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये बदलाव सर्वर-साइड अपडेट के ज़रिये लागू किया जा रहा है, इसीलिए आपको इसे देखने के लिए WhatsApp का नया वर्जन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। जैसा ी हम आपको पहले भी बता चुके हैं की WABetaInfo ये फीचर फिलहाल Android और iOS पर सिर्फ चुनिंदा अकाउंट्स तक ही पहुंच रहा है। हालांकि कौन-से ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन्स पर ये लॉग-इन ब्लॉक लागू होगा, इसकी पुष्टि अभी तक WhatsApp ने नहीं की है।

ये नियम ज़रूरी है, क्योंकि इस से पुराने डिवाइस सॉफ्टवेयर पर WhatsApp इस्तेमाल करने के सिक्योरिटी का रिस्क काम होगा। Android और iOS के पुराने वर्जन्स में लेटेस्ट सिक्योरिटी फिक्स नहीं होते, जिससे फोन पर साइबर अटैक्स का खतरा बढ़ जाता है। लॉग-इन से पहले फोन अपडेट करने की शर्त रखकर WhatsApp ये पक्का करना चाहता है कि प्रभावित डिवाइसेज नए और सुरक्षित सॉफ्टवेयर पर चलें।

दूसरे सिक्योरिटी फीचर्स की भी हो रही है टेस्टिंग

इसके अतिरिक्त, WhatsApp उन लोगों को भी वार्निंग देने की टेस्टिंग करेगा जो अपने अकाउंट्स को अनऑफिशियल WhatsApp Web क्लाइंट्स से कनेक्ट करते हैं। ये चेतावनी ‘Linked Devices’ सेक्शन में दिखाई दे सकती है और यूजर्स को ऑफिशियल क्लाइंट पर स्विच करने के लिए कह सकती है। ये थर्ड-पार्टी क्लाइंट्स WhatsApp अकाउंट्स से कनेक्ट तो हो जाते हैं, लेकिन इन्हें कंपनी द्वारा डेवलप या सपोर्ट नहीं किया जाता। इस टेस्टिंग WhatsApp द्वारा अकाउंट सिक्योरिटी बेहतर करने की दूसरी कोशिशों के साथ सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस वॉर्निंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही ये बताया है कि ये आम यूजर्स तक कब पहुंचेगी। इसके अलावा कंपनी स्कैम अलर्ट्स और रेस्ट्रिक्टेड चैट्स जैसे नए फीचर्स पर भी काम कर रही है।

फिलहाल, ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने की ये शर्त भी सिर्फ चुनिंदा Android और iOS अकाउंट्स तक ही सीमित है। जिन यूजर्स को यह लॉग-इन वॉर्निंग नहीं दिख रही है, वे पहले की तरह WhatsApp का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। अभी ये साफ नहीं है कि किन खास सॉफ्टवेयर वर्जन्स पर ये ब्लॉक लागू होगा या WhatsApp इस नियम को बड़े पैमाने पर कब तक रोलआउट करेगा।

यह भी पढ़ें: एक महीने के लिए फ्री मिल रहा ChatGPT Plus..झटपट जान लें 2000 रुपये वाला ऑफर कैसे मिलेगा मुफ़्त में


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Amazon GIF Sale 2026 में सस्ते मिलेंगे Samsung, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के फोन.. 15,999 रुपये में मिलेंगे फोन? Amazon GIF Sale 2026 में सस्ते मिलेंगे Samsung, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के फोन.. 15,999 रुपये में मिलेंगे फोन?
Airtel का जबरदस्त फेस्टिव ऑफर? अब फ्री में मिलेगी ये वाली सेवा.. सुनकर झूम उठे ग्राहक Airtel का जबरदस्त फेस्टिव ऑफर? अब फ्री में मिलेगी ये वाली सेवा.. सुनकर झूम उठे ग्राहक
चंद घंटों में शुरू हो रही Amazon-Flipkart की महासेल, मिलेगा 80% तक का डिस्काउंट, होगी बचत ही बचत! चंद घंटों में शुरू हो रही Amazon-Flipkart की महासेल, मिलेगा 80% तक का डिस्काउंट, होगी बचत ही बचत!
Vivo का S2 FE हुआ लॉन्च.. मिलेगी 10000mAh की बैटरी और 32MP का सेल्फ़ी कैमरा Vivo का S2 FE हुआ लॉन्च.. मिलेगी 10000mAh की बैटरी और 32MP का सेल्फ़ी कैमरा
Vivo V80 ने इंडिया में मारी धमाकेदार एंट्री, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और ZEISS कैमरा से लैस Vivo V80 ने इंडिया में मारी धमाकेदार एंट्री, 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और ZEISS कैमरा से लैस
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo